खंडवा

अमरावती से खंडवा जा रही 35 यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, मची चीख पुकार, कई घायल

MP Bus Accident : ठिठिया जोशी गांव में आज तड़के एक यात्री बस आबना नदी के पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार सभी यात्रियों के घायल होने की खबर है।

less than 1 minute read

MP Bus Accident :मध्य प्रदेश के खंडवा के ठिठिया जोशी गांव में आज तड़के एक यात्री बस आबना नदी के पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार सभी यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद एक-एक करके घटना स्थल से 13 एंबुलेंस वाहनों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। बता दें कि हादसे का शिकार हुई यात्री बस चौहान कंपनी की है जो अमरावती से खंडवा के लिए निकली थी।

बताया जा रहा है कि बस को इंदौर जाना था। इस दौरान ठिठिया जोशी के पुल पर अचानक वो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। सभी घायलों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एक के बाद एक एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जिसकी मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल, हादसा सुबह 6 बजे हुआ है। बस कैसे गिरी, क्या वजह रही, इन सब चीजों की जांच पुलिस कर रही है।

सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल के अनुसार, बस हादसे में करीब 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, सभी की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल स्टाफ का बड़ा हिस्सा घायलों को ट्रीटमेंट दे रहा है। कोई गंभीर मरीज नहीं है। एक-दो लोगों को सिर में चोट आई है। सभी सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है।

Updated on:
29 Dec 2024 11:57 am
Published on:
29 Dec 2024 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर