खंडवा

डाइट ही बनेगा मांधाता उपचुनाव का मुख्य केंद्र, स्ट्रांग रूम बनेगा, मतगणना भी यहीं होगी

मांधाता उपचुनाव...जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से ही होगा सामग्री वितरण व प्राप्ति, कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन के लिए तीस सहायक मतदान केंद्र बनेंगे

2 min read
Sep 06, 2020
by election in mp 2020

खंडवा. मांधाता उपचुनाव के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ही मुख्य केंद्र बनेगा। जिला प्रशासन ने सामग्री वितरण, प्राप्ति, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के रूप में इसका चयन कर लिया है। यहां अफसरों के दौरे भी शुरू हो गए हैं।

अक्टूबर-नवंबर में संभावित उपचुनाव के लिए इवीएम की फस्र्ट लेवल काउंसिलिंग होकर सीलिंग की जा चुकी है। 8 सितंबर को भोपाल से चुनावी सामग्री प्राप्त होगी। बिजली, टेंट, स्टेशनरी, भोजन, वीडियोग्राफी, आउटसोर्स से रखे जाने वाले कर्मचारियों सहित फ्लेक्स और बैनर प्रिंटिंग के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोविड-19 के दौर में निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1500 की बजाय 1030 मतदाताओं की संख्या तय कर दी है। ऐसे में मांधाता विधानसभा में 263 मतदान केंद्र के साथ ही 30 सहायक मतदान केंद्र बनेंगे। इस तरह कुल 293 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। अपर कलेक्टर नंदा भलावे कुशरे, निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रफुल्ल शुक्ला सहित अन्य ने यहां निरीक्षण किया है।

ये भी पढ़ें

50 केएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट मुक्तिधाम के पास नाले पर बनाएगा निगम

नहाल्दा की बिल्डिंग को बनाया वेयर हाउस
मुख्यालय से करीब 6 किमी दूर नहाल्दा में दो साल पहले ही बिल्डिंग बनाई गई है। उसे वेयर हाउस के रूप में उपयोग किया जा रहा है। पहले ये समझा जा रहा था कि यहां से सभी गतिविधियां संचालित होगी। लेकिन, मांधाता उपचुनाव में ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है।

फैक्ट फाइल
- 9 लाख 13 हजार 115 मतदाता वर्तमान में कुल।
- 471969 पुरूष, 441105 महिला, 43 अन्य मतदाता।
- 263 मतदान केंद्र, 30 सहायक मतदान केंद्र बनेंगे, कुल 293 हो जाएंगे।
(मतदाता संख्या 7 फरवरी 2020 की सूची के अनुसार, नाम निर्देशन के 10 दिन पहले जो घटेंगे-जुड़ेंगे, उन मतदाताओं की सप्लीमेंट्री मतदाता सूची लगेगी)

यहां बनेंगे सहायक मतदान केंद्र
10क इनपुन, 32क ओंकारेश्वर, 38क रीछफल, 41क नवलगांव, 42क गुजरखेड़ी, 61क धनगांव, 67क मथेला, 70क करोली, 74क डुडगांव, 81क गौल, 83क बावडिय़ा, 109क माकड़कच्छ रैयत, 114क फिफरी माल, 135क दौलतपुरा, 138क बेढ़ानी, 141क अंजनिया खुर्द, 148क पालसूद रैयत, 149क बांगरदा, 163क जामन्या मूंदी, 167क खैगांव, 171क मूंदी, 174क मूंदी, 190क गुलगांव रैयत, 199क बीड़, 207क सिवरिया माल, 210क छाल्पाखुर्द, 223क पामाखेड़ी, 260क गंभीर उबारी, 262क लहाड़पुरमाल।

7 का सीएम का कार्यक्रम बढ़ सकता है आगे
सीएम शिवराजसिंह चौहान का 7 सितंबर को मांधाता विधानसभा क्षेत्र का दौरा आगे बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उपचुनाव का कार्यक्रम 9 की बजाय आगामी कुछ दिनों में जारी होगा। ऐसे में आचार संहिता भी देर से लगेगी। इधर, जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही भाजपा भी सीएम के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी है।

ये भी पढ़ें

9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा अब स्कूल स्तर पर होगी
Published on:
06 Sept 2020 07:30 am
Also Read
View All