मध्यप्रदेश के खरगोन में साध्वी ऋतंभरा देवी की श्रीराम कथा में महाराष्ट्र की महिला गैंग सक्रिय है। एक दिन में ही 3 लाख की चार सोने की चेन उड़ा दी।
खरगोन. श्रीराम कथास्थल पर लगातार दूसरे दिन भी चेन स्नेचिंग की चार घटनाएं हुई। कुछ महिलाओं की सक्रियता से महाराष्ट्र की महिला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने संदिग्ध चार महिलाओं को पकड़ा है। तीन महाराष्ट्र व एक जयपुर की है। दो फरार हो गई। इन्हें पकड़ा है वे पुलिस को कथा पंडाल के पास फ ोटो बेचने वाली बता रही थीं। अभी तक कुल छह घटनाओं में तीन लाख से ज्यादा मूल्य का साढ़े दस तोला वजनी सोने चेन व मंगलसूत्र गायब हो चुके हैं लेकिन माल बरामद नहीं हुआ।
चैन खिंचते ही दौड़ी महिला को पकड़ा
पुलिस को महिला गैंग के सक्रिय होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक ऋतंभरा देवी की कथा खत्म होने के बाद शाम 4.30 बजे महिलाएं प्रसाद लेने के लिए पंडाल के बीच में एकत्रित हुई। आशा पति जगदीशचंद्र कुशवाह निवासी नूतननगर प्रसाद ले रही थीं तभी उन्हें अहसास हुआ कि किसी ने उनकी डेढ़ तोला सोने की चेन खींच ली है। वे तुरंत पलटी तो चेन खींचने वाली महिला भागती दिखी। कथा सुनने आई अन्य महिलाएं भी उनके साथ पकडऩे दौड़ी। गेट के पास पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस ने पकड़ा तीन महिलाओं को
महिला ने पुलिस को अपना नाम जोसना पति रामू मराठी निवासी महाराष्ट्र बताया। वह कहने लगी कि फ ोटो बेचने आई थी। पुलिस ने फोटो दिखाने का कहा तो बताया कि भागने में फोटो गिर गई। कथास्थल के सभी चार गेट पर महिला पुलिस को सतर्क किया। इसी दौरान तीन संदिग्ध महिलाएं पुलिस के हाथ आई। पूछताछ में वे जवाब नहीं दे पाई। संदेह पर रानी पति अजयए सुनैना पति जोगेंदर निवासी वर्धा महाराष्ट्र व आरती पति उदयवीर निवासी जयपुर को कोतवाली भेज दिया। उन्होंने बताया वे भुसावल से खंडवा होकर खरगोन पहुंची। उनके साथ दो अन्य महिलाएं भागने में सफल हो गई।
छह चैन स्नेचिंग में १० तोला सोना गया
बुधवार को दूसरे दिन भागवतीबाई पति भगवानसिंह रघुवंशी पहाड़सिंहपुरा ने1 तोला चेन, सुभद्रा पति आशाराम पाटोते शास्त्रीनगर ने 50 हजार रुपए का मंगलसूत्र व चंदाबाई पति बलवंतसिंह दांगी मोहल्ला ने दो तोला सोनेकी चेन चोरी होने की रिपोर्ट की। वे सभी कोतवाली थाने पहुंच गई। मंगलवार को रवींद्रनगर की रेशम गुप्ता व सूरजबाई पति रामेश्वर भावसार निवासी बिस्टान की दो तोले की चेन गायब हुई थी। कथास्थल पर कीमती आभूषण पहनकर न आने का अनाउंस करना पड़ा।