खंडवा

मुख्यमंत्री मेधावी योजना : छात्रों के खाते में आएगी प्रोत्साहन राशि, स्कूल टॉपर को मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में खंडवा के 2052 छात्रों के खाते में 5.13 करोड़ प्रोत्साहन राशि आएगी। मेधावी छात्रों की जानकारी एजूकेशन पोर्टल अपडेट कर दी गई है। उत्कृष्ट समेत कई स्कूलों में 100 से अधिक छात्रों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए लैपटॉप के रूप में प्रोत्साहन राशि, इस बार भी प्रत्येक स्कूल स्तर पर टॉपर में छात्र-छात्रओं को स्कूटी मिलेगी।

2 min read
May 22, 2026
खंडवा : @ एआई फोटो ...मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत स्कूटी, लैपटॉप

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में खंडवा के 2052 छात्रों के खाते में 5.13 करोड़ प्रोत्साहन राशि आएगी। मेधावी छात्रों की जानकारी एजूकेशन पोर्टल अपडेट कर दी गई है। उत्कृष्ट समेत कई स्कूलों में 100 से अधिक छात्रों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए लैपटॉप के रूप में प्रोत्साहन राशि, इस बार भी प्रत्येक स्कूल स्तर पर टॉपर में छात्र-छात्रओं को स्कूटी मिलेगी।

5.13 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन आएगी

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में एजूकेशन पोर्टल पर अव्वल छात्रों की रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है। इस बार खंडवा में मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में 2052 छात्रों के खाते में 5.13 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन आएगी। प्रत्येक छात्रों के खाते में 25-25 हजार रुपए लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भेजे जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल स्तर पर टॉपर छात्र-छात्रों को स्कूटी के लिए चयनित किया जाएगा।

मेधावी छात्रों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज

कागजी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संभावना है कि जून में स्कूल खुलने के समय प्रोत्साहन राशि मेधावी छात्रों के खाते में राशि आ जाएगी। गुरुवार को मेधावी छात्रों के पासबुक, आधार, रोल नंबर समेत अन्य दस्तावेज की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। 99 फीसदी छात्रों की जानकारी एजूकेशन पोर्टल पर दर्ज कर दी गई है। 10-12 बच्चों की जानकारी भी 22 मई तक दर्ज कर दी जाएगी।

दोबारा मूल्यांकन वाले 9 छात्र भी शामिल

रिजल्ट घोषित होने के बाद दोबारा मूल्यांकन कराने वाले 9 और मेधावी छात्रों को शामिल कर लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि रिजल्ट घोषित होने के बाद 9 छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन कराया है। जो मेधावी छात्र योजना में शामिल हो गए हैं। इनके नाम भी पोर्टल पर दर्ज कर दिए गए हैं।

द्वितीय परीक्षा पास वालों के सामने असमंजस

द्वितीय बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 12 वीं के छात्र मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना से वंचित हो सकते हैं। बताया गया कि पोर्टल पर कागजी प्रक्रिया दो दिन के भीतर पूरी हो जाएगी। जबकि द्वितीय बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के मूल्यांकन का कार्य 28 मई से शुरू होगा। रिजल्ट जून में आएगा। ऐसे में द्वितीय बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों को मेधावी में शामिल किया जाएगा या नहीं इसको लेकर शिक्षक असमंजस में है।

उत्कृष्ट समेत कई स्कूलों में 100 से अधिक मेधावी

उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में 106 मेधावी छात्रों को शामिल किया गया है। शिक्षा एकेडमी में 99 मेधावी शामिल हुए हैं। इसी तरह कई अन्य स्कूलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक छात्र मेधावी योजना में शामिल हुए हैं।

इनका कहना : पीएस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी

स्कूल शिक्षा विभाग की गाइड लाइन पर मेधावी छात्रों की जानकारी एजूकेशन पोर्टल पर दर्ज कर दी गई है। इस बार 12 वीं के 2052 छात्रों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में शामिल हुए हैं।

Published on:
22 May 2026 12:16 pm
Also Read
View All