
खंडवा. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी आने लगी है। हायर सेकंडरी में जीव विज्ञान और होम साइंस का मूल्यांकन पूरा हो गया। सबसे पहले होम साइंस की कापियां जांची। दोनों विषयों में उत्तर पुस्तिकाएं कम रहीं। जीव विज्ञान में 3243 और होम साइंस में 20 उत्तर पुस्तिकाएं रहीं। हायर सेकंडरी में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र समेत अन्य विषयों की 59,999 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए बाहर से आई हैं।
26,738 कापियों का मूल्यांकन हो गया
मूल्यांकन के लिए 84 विषय विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। 26,738 कापियों का मूल्यांकन हो गया। शेष 33,260 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। भौतिक शास्त्र की कापियां सबसे कम बची है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही शेष कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा। डीइओ पीएस सोलंकी स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्राचार्य से चर्चा कर मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं
हाई स्कूल में हिंदी और संस्कृत की 38206 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। इसमें अब तक 18374 का मूल्यांकन हो गया। 19832 कापियों का मूल्यांकन बाकी है। सबसे अधिक संस्कृति की दस हजार से अधिक हैं। हाई स्कूल की कापियों के मूल्यांकन में 48 विषय विशेषज्ञ लगाए गए हैं।