हम बीजेपी वाले के यहां तो चले जाते हैं लेकिन कांग्रेसी से हाथ मिलाना पसंद नहीं करते
खंडवा. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम एकजुट नही है बस इसका फायदा बीजेपी को मिल रहा हैं। हम बीजेपी वालों से तो मिलना पसंद करते हैं, लेकिन कांग्रेसी से हाथ मिलाना पसंद नहीं करते। आज हर तबके के लोग बीजेपी से नाराज है, लेकिन हमारी गुटबाजी के कारण कांग्रेस में वोट डालने से कतराते है। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने मंगलवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। दिग्विजयसिंह समन्वय यात्रा लेकर रात 10 बजे खंडवा पहुंचे। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा भी यात्रा में मौजूद थे। दिग्विजय सिंह मंगलवार रात को खंडवा पहुंचे। वे रात में ही कई कार्यक्रम में शामिल हुए। दिग्विजयसिंह बोहरा समाज के लोगों से मिलने पहुंचे। यहां आलिम साहब द्वारा दुआ के दौरान उन्हें टोपी की जगह सिर पर गमछा रख लिया। जिस प्रकार गुरुद्वारा में सिर ढ़कना जरूरी होता है उसी तरह बोहरा मस्जिद में भी सिर ढ़कना जरूरी होता है, दिग्विजयसिंह ने टोपी पहनने के स्थान पर सिर पर पंचा रख लिया।
दिग्विजयसिंह सबसे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम पटेल के घर मुलाकात के लिए गए। इसके बाद वे श्याम यादव के यहां बायपास रोड स्थित शोरूम गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबको एकजुट करने आए हैं और करके ही जायेंगे चाहे दोबारा आना पड़े। जो रूठे है, घर मे बैठे है उन्हें मनाएंगे, कांग्रेस के लिए घर से बाहर निकालेंगे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की ये ही हालात है, बुरहानपुर में भी ये देखने को मिला, लेकिन समझने पर सब एकजुट हुए। यह भी सबकी शिकवा शिकायत दूर करेंगे। यहां दिग्विजयसिंह के साथ नर्मदा परिक्रमा करनेवालों का सम्मान भी किया गया।
यहां से दिग्विजयसिंह गुलशन नगर में रियाज़ हुसैन के घर मुलाकात के लिए पहुंचे। यहां कॉलोनी में चल रहे कार्यक्रम में भी शामिल हुए, मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व महापौर अणिमा ऊबेजा ओर चेम्बर के गुरमीत सिंह ऊबेजा से मुलाकात की। रात साढ़े 11 बजे वे सुनील सकरगाये के घर भोजन के लिए पहुंचे।
दिग्विजयसिंह ओर अरुण यादव बुधवार को सुबह सदाशिव भावरिया के घर जाएंगे । इसके बाद वे बस स्टैंड पर चल रहे धरने में शामिल होंगे। यहां से शिधे दादा दरबार मे दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य देखेंगे। इसके बाद पुरानी अनाज मंडी में वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वे चारों विधानसभा के प्रत्याशियों से चर्च कर राय शुमारी करेंगे।