12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khandwa Crime: विदेशी बिल्ली नहीं मिली तो घर से भागी नाबालिग, आर्मी जवान ने पहले ट्रेन फिर राजस्थान ले जाकर किया दुष्कर्म

Khandwa Minor Girl Case: खंडवा में विदेशी नस्ल की बिल्ली की जिद में घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ ट्रेन और राजस्थान के होटल में दुष्कर्म का आरोप लगा है।
2 min read
Google source verification

खंडवा

•

image

Akash Dewani

•

Oct 12, 2026

khandwa minor girl case army jawan rajasthan

Khandwa Minor Girl Case: विदेशी बिल्ली नहीं मिली तो घर से भागी नाबालिग (फोटो सोर्स- Gemini AI)

Khandwa Minor Girl Case: मध्य प्रदेश के खंडवा से विदेशी बिल्ली दिलाने की जिद पूरी नहीं होने पर घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक आर्मी जवान पर लगे हैं। बालिका घर से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन में सवार हो गई थी। आरोप है कि ट्रेन में मिले जवान ने उसके साथ पहले ट्रेन के बाथरूम में फिर राजस्थान के गंगानगर ले जाकर होटल में उसके साथ गलत काम किया। घर लौटने के बाद बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर मोघट पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी जवान की तलाश शुरू कर दी है। मामले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती होने का भी एंगल सामने आया है।

पिता से की थी मांग, नहीं पूरी हुई तो घर से भागी नाबालिग

शहरी क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका ने अपने पिता से विदेशी नस्ल की बिल्ली दिलाने की मांग की थी। बिल्ली की कीमत करीब 10 हजार से 15 हजार रुपए बताई जा रही है। पिता ने इतनी महंगी बिल्ली दिलाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर बालिका घर से निकल गई और रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां से वह एक ट्रेन में सवार हो गई। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात आर्मी के एक जवान से हुई। वह उसे अपने साथ राजस्थान के गंगानगर ले गया। वहां एक होटल में ठहरने के दौरान घटना को अंजाम दिया। कुछ दिनों बाद बालिका अपने घर लौट आई। मोघट थाने में शिकायत की।

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क होने की भी चर्चा

पुलिस ने बालिका के बयानों के आधार पर अज्ञात आर्मी जवान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की पहचान और तलाश के लिए जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में राजस्थान के गंगानगर जा सकती है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि बालिका का सोशल मीडिया अकाउंट है। चर्चा है कि इसी माध्यम से उसकी आर्मी जवान से पहचान हुई थी और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होती थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में फिलहाल जांच कर रही है। सभी एंगल से छानबीन की जा रही है।