15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh Crime: थाली में रखे रह गए कटे प्याज-टमाटर, घर से करीब 60 किमी दूर अचेत मिला पत्नी का हत्यारा पति

Wife Murder Case: पत्नी की हत्या करने वाले पति रामपाल गुर्जर को पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर से पकड़ा, पत्नी के पूजा-पाठ करने को लेकर दोनों में हुआ था विवाद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 11 Oct 2026, 8:43 PM IST

rajgarh wife murder

wife murder accused rambabu gurjar arrested, मृतका गायत्री और आरोपी पति रामबाबू व एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Patrika+Gemini)

Rajgarh Wife Murder Case: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी रामबाबू गुर्जर पुलिस को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 60 किमी दूर सेमलापुरा जोड़ पर पुलिस को अचेत हालत में पड़ा मिला। पुलिस मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची तो वो अचेत पड़ा हुआ था, तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की जांच में पत्नी के तंबाकू खाने को लेकर विवाद में हत्या करना सामने आया है।

अचेत हालत में मिला आरोपी पति

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर बाइक से निकल गया था। इस बीच उसने छोटे बेटे से अलग-अलग नंबरों से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने बेटे से कहा कि वह अब नहीं बचेगा और जान दे देगा। बेटे ने उससे झूठ कहा कि मां अस्पताल में भर्ती है और वो वापस आ जाएं, लेकिन आरोपी अपनी बात दोहराता रहा। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबरों की जानकारी और लोकेशन के आधार पर भोजपुर क्षेत्र में तलाश की। पुलिस टीम जब उसके पास पहुंची तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। भोजपुर पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर कर दिया गया।

तंबाकू को लेकर हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि रामबाबू को पत्नी गायत्रीबाई के तंबाकू खाने पर आपत्ति थी। शनिवार सुबह पत्नी के हाथ में तंबाकू देखने के बाद वह गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने पत्नी पर हमला कर दिया। बचने के लिए गायत्रीबाई कभी दरवाजे के पीछे छिपी तो कभी कमरे की ओर गई, लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा और वार करता रहा जिससे गायत्री गुर्जर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामबाबू ने करीब दो साल पहले संत रामपाल के डेरे में दीक्षा ली थी। इसके बाद तंबाकू खाने को लेकर पत्नी से उसकी नाराजगी बढ़ गई थी। परिवार में पूजा-पाठ को लेकर भी विवाद होने की बात सामने आई है।

थाली में रखे रह गए कटे हुए प्याज-टमाटर

घटना के समय पत्नी गायत्री सब्जी बनाने की तैयारी कर रही थी। प्याज और टमाटर काटकर थाली में रखे थे और देशी चूल्हा भी जल रहा था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सब्जी की तैयारी वैसी ही मिली। इसी दौरान विवाद होने के बाद हमला किए जाने की बात सामने आई है। उस समय रामबाबू की मां और 10 वर्षीय बेटा धनराज खेत पर गए हुए थे।