11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमोह में गलत काम करते पकड़ाया बेटा, मां ने बीच रोड पर की जमकर पिटाई

Minor Caught With Illegal Liquor: नाबालिग बेटे को पीटते हुए मां ने कहा- 'मैंने तुझ पर कितना भरोसा किया और तू ये गलत काम कर रहा था'।
1 minute read
Google source verification
damoh mother beats son

mother beats minor son caught with illegal liquor, नाबालिग बेटे को पीटती मां (Source-Patrika)

Damoh Minor Caught With Illegal Liquor: मध्यप्रदेश के दमोह में अवैध शराब के साथ पकड़े गए एक नाबालिग युवक को उसकी मां ने बीच रोड पर जमकर पीटा। घटना तेंदूखेड़ा की है, यहां भगवती मानव कल्याण संगठन ने एक नाबालिग और एक युवक को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा था। जब बेटे के पकड़ाने की खबर नाबालिग की मां को लगी तो वो मौके पर पहुंची और बेटे को गलत रास्ते पर जाता देख मां का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों युवकों के पास से 63 पाव अवैध शराब मिली है।

बेटे को गलत काम करते देख फूटा मां का गुस्सा

नाबालिग बेटे के अवैध शराब के साथ पकड़े जाने की खबर जैसे ही मां को लगी तो वो तुरंत मौके पर पहुंची। बेटे को देखते ही मां का गुस्सा फूट पड़ा। उसने बेटे से कहा- मैंने तुझ पर कितना भरोसा किया था और तू ये सब कर रहा है, अवैध शराब का काम करने लगा है, इतना कहते हुए मां ने बेटे के बाल पकड़कर उसे सरेराह लोगों के सामने पीटा भी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

63 पाव अवैध शराब मिली

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने बताया कि एक नाबालिग और एक युवक को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा था। उनके पास से 63 पाव अवैध शराब मिली है। नवरात्रि के पहले दिन ही ये लोग शराब बेचने जा रहे थे। संगठन की ओर से तेंदूखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध शराब के साथ पकड़ाए युवक को पकड़कर अपने साथ ले गई। पकड़े गए युवक का नाम अभिषेक यादव है जो कि खमरिया का रहने वाला है। पता चला है कि वो तेंदूखेड़ा से शराब को अवैध तरीके से रामदेही लेकर जा रहा था।