नगर निगम के 18 सितंबर 2026 के पत्र में बताया गया कि संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं। दस्तावेज में तत्कालीन निगम आयुक्त के रूप में जेजे जोशी, हिमांशु सिंह, हिमांशु भट्ट, सविता प्रधान और नीलेश दुबे के नाम दर्ज हैं। संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंदौर संभाग ने 29 सितंबर को निगम से कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी मांगी थी।