खंडवा

मौत आई तो चिल्ला भी नहीं पाई नवविवाहिता

मध्यप्रदेश के सेंधवा में काबिल फिल्म की तरह पति-पत्नी मूकबधिर है। पत्नी खेत गई तो कुंए में गिर गई। मौत से सामना हुआ तो वह शोर भी नहीं मचा सकी।

2 min read
Nov 26, 2017
Death was found not screaming bride khandwa

सेंधवा. बड़वानी. नगर के 12 किमी दूर ग्राम आच्छली में शुक्रवार को एक मूक विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत हो गई। महिला का शव कई घंटे तक कुएं में ही पड़ा रहा। महिला के पिता ध्यानसिंह निवासी हिंदली ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मूक होने के कारण डूब रही महिला मदद के लिए चिल्ला भी नहीं सकी। दोपहर को जब खेत में काम करने वाले ग्रामीण की नजर कुएं में पड़ी तो उसे शव नजर आया। इसके बाद ग्रामीण थाना पुलिस को सूचना दी गई। शव को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक २२ साल की नवविवाहिता है
ग्रामीण थाने के एसआई एमएस कुरैशी ने बताया कि ग्राम आच्छली निवासी नव विवाहिता २२ वर्षीय रेशमा उर्फ सुरमा पति रमेश घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं पर सुबह 8 बजे पानी भरने गई थी। बीना मुंडेर के कुएं से रेशमा पानी निकाल रही थी। इसी दौरान कुएं पर लगी दो लकडिय़ों में से एक टूट गई और रेशमा का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह कुएं में गिर गई।
पति-पत्नी दोनों बोल नहीं सकते
बताया जाता है कि पति रमेश और पत्नी रेशमा दोनों ही बोल नहीं सकते। दोनों की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। बताया जाता है कि रेशमा पांच माह की गर्भवती भी थी। कुएं में गिरने के बाद वह शोर भी नहीं मचा सकी। इधर जब रेशमा नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक किसान कुएं के पास गया तो उसकी नजर शव पर पड़ी। उसने सरपंच और रेशमा के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार जेपी सौर, पटवारी जगन ब्राह्मणे और ग्रामीण थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाला गया। मौका पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। रेशमा के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
26 Nov 2017 11:27 am
Also Read
View All