खंडवा

पश्चिमी विक्षोभ का असर… दिन में उमस से बढ़ा तापमान, रात में ठंडी हवाओं से राहत

आज जिले के कई क्षेत्रों में खंड वर्षा की संभावना

less than 1 minute read
May 18, 2025
खंडवा. शनिवार को आसमान पर बादलों के बीच निकले सूर्य से लालिमा फैल गई।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल, नमी और तेज धूप से उमस की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी धूप-छांव की स्थिति रही। जिसके कारण दिन में उमस से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, शाम को तेज हवाओं के चलते राहत मिली और तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को जिले में खंड वर्षा की स्थिति बन सकती है।

शनिवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, रात का पारा कम हुआ है। शनिवार अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 22.4 डिग्री रहा। जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आसपास के जिलों में बना हुआ है। रविवार को खरगोन, बुरहानपुर और इंदौर जिले में बारिश के आसार दिख रहे है। खरगोन, बुरहानपुर से लगे खंडवा के सीमा क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। जिले में खंड वर्षा का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Published on:
18 May 2025 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर