13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिशजी की जन्मशती : पत्रकारिता खबर लिखने तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों को उजागर करने की जिम्मेदारी, कॅरियर की असीम संभावनाएं

पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिशजी के जन्मशती वर्ष के अवसर पर 12 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एसएन कॉलेज खंडवा मध्य प्रदेश में कॅरियर गाइडेंस शिविर आयोजित किया गया।

4 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 13, 2026

Revered Karpur Chandra Kulishji's birth centenary

श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिशजी की जन्मशती के अवसर पर आयोजित कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम में अपनी बात रखते वक्ता डॉ विपिन जैन

पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिशजी के जन्मशती वर्ष के अवसर पर 12 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एसएन कॉलेज खंडवा मध्य प्रदेश में कॅरियर गाइडेंस शिविर आयोजित किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्रों में कॅरियर की असीम संभावनाएं

पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिशजी की जन्मशती वर्ष के अवसर पर कॅरियर गाइडेंस शिविर आयोजित हुआ। जिसमें विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को पत्रकारिता के क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था प्राचार्य डॉ सोमपाल सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबर लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शोध, विश्लेषण और समाज के मुद्दों को उजागर करने की जिम्मेदारी भी शामिल है। पत्रकारिता के क्षेत्रों में भी कॅरियर की असीम संभावनाएं हैं।

विरासत को आगे बढ़ा रहे प्रधान संपादक गुलाब कोठारी

मुख्य वक्ता डॉ. विपिन जैन ने कहा कि कपूर चंद्र कुलिशजी ने स्वतंत्रता के शुरुआती दौर में समाज की सच्चाईयो को सामने रखकर लोकतंत्र को स्तंभ बनाया था। जैन ने कहा कि वर्तमान में अब कुलिश जी की विरासत को पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जी अपने विचारों से आगे बढ़ा रहे हैं। जैन ने कहा कि कुलिश जी ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा दी और उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया। आज पत्रकारिता छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है।

किसी भी क्षेत्र में सफलता दिला सकती हैं प्रतिभाएं

प्रोफेसर डॉ. मनीषा सिंह ने छात्रों से कहा कि छात्र सबसे पहले अपने आप को पहचानें। केवल डॉक्टर या इंजीनियर ही समाज में योगदान नहीं देते, बल्कि बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र भी विशिष्ट कार्यों के लिए बने हो सकते हैं। प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता दिला सकती है।

विशेषज्ञ : डॉ. विपिन जैन, प्रोफेसर, एसएन कॉलेज

कॅरियर का चयन करते समय सबसे पहले अपनी रुचि को पहचानना जरूरी है। पत्रकारिता केवल खबर लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की दिशा तय करने का एक अच्छा माध्यम है। यदि छात्र में जिज्ञासा, शोध की प्रवृत्ति और सामाजिक मुद्दों को समझने की क्षमता है, तो पत्रकारिता उनके लिए उपयुक्त क्षेत्र हो सकता है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में सफलता दिला सकती है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे अपनी क्षमता को पहचानें और उसी के अनुरूप कॅरियर चुनें।

कॅरियर गाइडेंस में सीखे युवा

साक्षी भास्कर, छात्रा कॅरियर गाइडेंस में जाना कि राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कपूरचंद कुलिश जी रहे। कोठारी जी का लेख पढ़ते हैं। गाइडेंस सत्र में मुझे समझ आया कि मीडिया के क्षेत्र में भी कॅरिअर के अच्छे विकल्प बन सकते हैं।

हर्षिता ठाकुर, छात्रा... सोशल और प्रिंट मीडिया में रोजगार के अवसर देखकर मुझे नई दिशा मिली। ऐसा कार्यक्रम पहली बार हुआ। पत्रिका समूह के इस कॅरियर गाइडेंस सत्र में पता चला कि मीडिया के क्षेत्र में भी रोजगार के साथ ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

गौरी कास्डे, छात्रा... कॅरियर गाइडेंस सत्र में पता चला कि विज्ञान पढ़ने के बाद रिसर्च और टेक्नोलॉजी में भी मौके हैं। जिसे मीडिया के माध्यम से कॅरिअर को बेहतर किया जा सकता है। पत्रिका समूह के इस कार्यक्रम से मीडिया में कॅरियर के कई अवसर हैं।

पूजा सोनवाने, छात्रा... कॅरियर गाइडेंस में पता चला कि कला और मीडिया का मेल कॅरियर को और मजबूत बना सकता है। गाइडेंस सत्र में बताया गया कि बीए, कॉमर्स जैसी अध्ययन के साथ ही मास कम्युनिकेशन कर मीडिया के क्षेत्र में रोजगार के अवसर हैं।

अनीता उईके, छात्रा... गाइडेंस कार्यक्रम में समझा कि पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजगार के अवसर की संभावना और बढ़ जाती है। मीडिया में हर सेक्टर की खबरें होती हैं।

शंकर सरयाम, छात्र... मुझे कॅरियर गाइडेंस में पता चला कि इकोनॉमिक्स की पढ़ाई से मीडिया एनालिसिस और रिसर्च में भी करियर बनाया जा सकता है। इससे रोजगार के नए रास्ते खुलते हैं।

राकेश निगवाल, छात्र... गाइडेंस कार्यक्रम में मुझे यह मालूम हुआ कि कला और मीडिया का संयोजन हमें क्रिएटिविटी करियर की ओर ले जा सकता है। इससे आत्मविश्वास और दिशा दोनों मिले।

आठ महाविद्यालयों के छात्र हुए शामिल

कॉलेज में कॅरियर गाइडेंस के बाद युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सरकारी गैर सरकारी आठ महाविद्यालयों के 250 छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

ये रहे मौजूद

समाजसेवी शरद जैन, रंगमंच के अभिनेता संजय भट्ट, डॉ मनीषा सिंह, डॉ मीना राठौर, प्रोफेसर महेश भागोर, डॉ करण सिंह भूरिया, डॉ रुखमणि यादव, डॉ दीपिका यादव, डॉ सुनीता सिसोदिया, डॉ एसएस डाबर, डॉ प्रेम सिंह मोरे, डॉ शर्मिला मीणा, प्रोफेसर साक्षी सराफ, डॉ नरेंद्र बघेल, डॉ आशुतोष तिवारी, प्रो रवी किराणे, प्रोफेसर कुलदीप सिंह रावत, डॉ एसके गोयल, डॉ प्रतिमा चौरे, डॉ राखी उईके, समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षाविद व अन्य मौजूद रहे।