
रुपए (Photo-X)
संयुक्त कृषक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि सरकार गेहूं उपार्जन में 40 रुपए बोनस देने का घोषणा कर अन्नदाताओं का उपहास उड़ा रही है। किसानों ने पंजीयन तिथि 20 मार्च तक किए जाने की मांग की है।
समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार ने 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने की घोषणा की है। इसको लेकर किसानों में असंतोष है। कृषक संगठन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि समर्थन मूल्य पर सरकार 40 रुपए किसानों को बोनस देने की घोषणा की है। सरकार किसानों का उपहास उड़ा रही है। किसान नेताओं ने कहा है कि बोनस की बजाए सरकार 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदी करे।
संयुक्त किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले सरकार 100 बोनस दे रही थी और बोनस घटाकर 40 रुपए कर दिया। समर्थन मूल्य पर मुख्यमंत्री को संबोधित जिला प्रशासन दिए गए ज्ञापन में कहा है कि चना खरीदी पंजीयन की तिथि 20 मार्च तक बढ़ाई जाए। किसान नेताओं का कहना है कि सर्वर स्लो होने के कारण पंजीयन में समस्या बनी रही।
संयुक्त कृषक संगठन ने कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री का संबोधित ज्ञापन दिया है। किसानों का पंजीयन पूरा नहीं हो सका है। 20 मार्च तक पंजीयन तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। अवसर पर विवेक गुप्ता, शशि मिश्रा आदि रहे।
Published on:
11 Mar 2026 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
