खंडवा

नगर निगम परिसर में अचानक उड़ने लगे नोट, लूटने वालों की उमड़ी भीड़, जाने मामला

Fake Currency : खंडवा नगर निगम में साधारण सम्मेलन की शुरुआत से पहले विपक्ष नेता दीपक राठौर के साथ कांग्रेस पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन कर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान विरोध स्वरूप नकली नोट उड़ाए गए।

less than 1 minute read

Fake Currency :मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम में साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत से पहले निगम में विपक्ष नेता दीपक राठौर और कांग्रेसी पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन कर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विपक्षी बैंड बाजे के साथ नगर निगम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि विरोध स्वरूप नकली नोट भी उड़ाए।

खास बात ये है कि, उन नकली नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो तक छपी थी, जिसे लेकर महापौर अम्रता यादव और भाजपा पार्षदों ने विपक्ष को घेरा और इसे गांधी जी का अपमान बताया। वहीं, इस पर निगम के विपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने माफी मांगी। हंगामे के बीच 540 करोड़ रुपए का बजट पारित कर दिया गया। विपक्ष में बैठे कांग्रेस के पार्षदों ने इस सम्मेलन में नगर निगम परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विपक्ष का आरोप

विपक्ष के नेता दीपक राठौड़ ने इसे काल्पनिक और मनगढ़ंत बजट बताया। उन्होंने कहा कि, नगर निगम की प्राथमिकता शहर का विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार है। हमने पिछले दो बजट में हुए कार्यों का लेखा-जोखा मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। विपक्ष ने इस बजट को जनता के पैसे की बर्बादी वाला बजट बताया। इस बजट में रामेश्वर पुलिया, पदम कुंड तालाब, इंदिरा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के बड़े प्रस्ताव रखे गए थे।

Updated on:
29 Mar 2025 11:06 am
Published on:
29 Mar 2025 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर