मध्यप्रदेश के खरगोन में एसपी ने फेसबुक पर रानी पद्मावती व महिलाओं को अश्लील कमेंट किए जाने पर नीमच के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
खरगोन. फिल्म रानी पद्मावती का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान के साथ पूरे देश में भड़का विवाद मध्यप्रदेश के खरगोन भी आ गया। पुलिस ने फेसबुक पर नीमच के युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट को संज्ञान में लिया है। जिसमें लिखा है मध्यप्रदेश में रेप करवाओं और पद्मावती अवार्ड पाओ! सरकार की नई घोषणा। (समाचार कमेंट बॉक्स में लिखे)। जिसके बाद खरगोन एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नीमच के जिनेंद्र सुराणा नामक व्यक्ति पर दुष्कर्म यानी धारा ३७६ के साथ आधा दर्जन धाराएं लगाई है।
ये है पूरा मामला...
फेसबुक पर रानी पद्मावती और महिलाओ के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले एक शख्स के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। नीमच निवासी आरोपी जिनेंद्र सुराणा नामक शख्स ने प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप करने और पद्मावति अवॉर्ड पाने की सरकारी घोषणा की है। इस संबंध में आरोपी ने फेसबुक अकाउंट में उक्त कमेंट किया था।
रात ९ बजे केस दर्ज किया, एसपी प्रेसकांफ्रेंस कर बताया
खरगोन कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात 9 बजे आरोपी के विरूध धारा 376 का केस दर्ज किया है। इसके अलावा २९२,११७,५०५ (२), ६७ (क) इन धाराओं में भी केस दर्ज किया है। एसपी डी कल्याण चक्रवर्ती ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की ये एक सवेंदनशील मामला है। जिसमें महिलाओं के सम्मान को चोट पहुंचने की गंदी बात लिखी है। पलिस साइबर क्राइम की मदद लेकव्र आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी नीमच जिले का निवासी बताया जा रहा है। संभवत: ये प्रदेश में पहला मामला है जिसमे सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने पर रेप की धारा लगाई है। खास बात है कि इस पूरी करवाई में पुलिस खुद फरियादी है। एसपी ने बताया कि प्रकरण ने अधिकतम 5 साल की सजा का प्रावधान है।
प्रदेश का पहला मामला
एसपी डी कल्याण चक्रवर्ती ने करवाई की। पुस्टि करते हुए मामले को बेहद संवेदनशील बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की लोकेशन नीमच जिले की मिली है जिसकी तलाश की जा रही है। महिलाओं के मान भंग करने के मामला। है। प्रदेश में यह पहला मामला है जिसमे सोश्य मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने पर आरोपी के विरुद्ध 376 की धारा में केस दर्ज किया है।