
Congress Leader join BJP : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी रण के बीच कांग्रेस पार्टी के एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। फिलहाल, तीन चरणों में मतदान हो चुके हैं। 13 मई को चोथे और प्रदेश के अंतिम चरण का मतदान ( 4th phsase voting ) होना बाकी है। इसी बीच मध्य प्रदेश के खंडवा जिले ( Khandwa district ) से कांग्रेस के लिए एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बार फिर कांग्रेस को झटका देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जतना पार्टी का दामन थाम लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर इंदल सिंह पवार ने भी बुधवार को भाजपा की सदस्यता ले ली है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बता दें कि, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने ठाकुर इंदल सिंह पवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।