MP Congress- एमपी के पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने खंडवा कांग्रेस कार्यालय ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है।
MP Congress- एमपी के पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने खंडवा कांग्रेस कार्यालय ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को यह बात सामने आई हालांकि अरुण यादव पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। पीसीसी के संगठन मंत्री संजय कामले ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि अरुण यादव ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है।
खंडवा के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन ट्रस्ट से पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव ने इस्तीफा दे दिया है। वे व्यक्तिगत कारणों से 5 दिन पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं।
खंडवा में गांधी भवन ट्रस्ट के संबंध में करीब 8 माह पहले एसडीएम कोर्ट ने आदेश जारी कर दो सीनियर सदस्यों को बाहर कर दिया था। तत्कालीन शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुनीष मिश्रा और वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह सिसोदिया को हटाया था। कोर्ट ने 24 साल से ट्रस्टी दोनों नेताओं की आपत्ति भी खारिज कर दी थी। अरूण यादव को गांधी भवन ट्रस्ट का नया सदस्य बनाया गया। गांधी भवन ट्रस्ट के सभी सदस्यों को कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे अरुण यादव के गुट का बताया जाता है। उनके इस्तीफे के बाद स्थानीय कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। राजनैतिक में रुचि रखनेवाला हर शख्स अरुण यादव के त्यागपत्र की घोषणा से हैरान है और इसकी असली वजह जानने की कोशिश कर रहा है।