खंडवा

जिस दोस्त को घर में दिया शरण उसी ने किया बेटे का अपहरण

जिस दोस्त को घर में दिया शरण उसी ने किया बेटे का अपहरण, बेटे की तलाश में सूरत पुलिस के साथ खंडवा पहुंचा पिता।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2017, 7:25 PM IST
kid kidnaped
kid kidnaped

खंडवा.

सूरत से मासूम का अपहरण करने के बाद आरोपी गायब है। उसकी तलाश में सूरत पुलिस फरियादी को लेकर खंडवा पहुंची। फरियादी के अनुसार बेटे का अपहरणकर्ता कोई और नहीं बल्कि उनका दोस्त ही है। जिसे कुछ दिनों पूर्व अपने घर में आश्रय दिया था। इसको लेकर खंडवा और सूरत पुलिस मिलकर अपहरणकर्ता को खोजने में लगी हुई है।


जिस दोस्त के पास रहने की छत नहीं थी खाने की तलाश में भटक रहा था उस दोस्त को आश्रय देना एक पिता को महंगा पड़ गया भरत कुमार पांडेय जो मूलत: उत्तर प्रदेश जिला जौनपुर के रहने वाले हैं लेकिन काम की तलाश में वह भी पत्नी और बेटे के साथ सूरत में स्टील कंपनी में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। तभी उन्हें खंडवा में रहने वाले मुकेश चौहान जोकि बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा था तभी भरत पांडेय की मुलाकात मुकेश चौहान से हुई और वे अपने घर ले गए खाना खिलाया रहने के लिए एक छत दी। कुछ दिन मुकेश ने काम भी किया लेकिन 17 तारीख धनतेरस के दिन मौका देख कर बेटे पवन 4 वर्ष को ले भागा। पिता भरत पांडेय और मां दोनों जन बेटे की तलाश करने लगे लेकिन पूरे घर में और मोहल्ले में बेटा नहीं मिला तब थक.हारकर पिता ने सूरत पुलिस से इसकी शिकायत की सूरत पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत टीम गठित की और आरोपी मुकेश चौहान की फोन की आखिरी लोकेशन खंडवा जिला में बताई जा रही है । सूरत पुलिस की 4 पुलिसकर्मी खंडवा पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश में जुट गए हैं पिता ने बताया कि बेटा 17 तारीख को घर में ही मोबाइल पर फिल्म देख रहा था मां घर पर काम कर रही थी मुकेश बच्चे के साथ खेल रहा था तभी मुकेश ने मौका पाकर बच्चे का अपहरण कर ले भागा बेटा बहुत ही मासूम है बेटे की मां का तो रो रो कर बुरा हाल हो रहा है आखरी बार फोन पर मुकेश ने भगवानपुरा गांव का जिक्र किया था खंडवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपी की तलाश खंडवा पुलिस भी कर रही है गुजरात पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा

Published on: