खंडवा

बॉयफ्रेंड से शादी करने बिहार से खंडवा आई प्रेमिका, लड़का बोला- नाबालिग हो, लौट जाओ

MP News : घर से कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने का कहकर निकली बिहार की लड़की 1230 किलोमीटर का सफर तय कर मध्यप्रदेश के खंडवा स्टेशन पहुंच गई। जानकर हैरानी होगी कि इतनी लंबी दूरी तय कर लड़की यहां अपने प्रेमी से मिलने आई थी।

2 min read
Apr 10, 2025

MP News : घर से कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने का कहकर निकली बिहार की लड़की 1230 किलोमीटर का सफर तय कर मध्यप्रदेश के खंडवा स्टेशन पहुंच गई। जानकर हैरानी होगी कि इतनी लंबी दूरी तय कर लड़की यहां अपने प्रेमी से मिलने आई थी। लेकिन जब प्रेमिका प्रेमी के पास पहुंची तो उसने उसे नबालिग कहते हुए घर वापस लौटने को कह दिया, लेकिन प्रेमिका ने घर वापसी से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेमी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उधर बिहार के मुजफ्फरपुर में लड़की के परिजन उसकी तलाश में पुलिश स्टेशन के चक्कर काट रहे थे।

एमपी के लड़के से बिहार की लड़की को हुआ प्यार

बिहार(Bihar Girl in MP) के मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की और मध्यप्रदेश के युवक की प्रेम कहानी लगभग 8 महिने पहले शुरू हुई थी। इंस्टाग्राम पर रील देखते हुए लड़की को लड़के की वीडियो दिखी। इसके बाद उसने उसे फॉलो कर लिया। युवती के मैसेज से दोनों की बात शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इनका प्यार इस कदर गहरा गया कि लड़की लड़के से शादी करके उसके साथ रहने के सपने देखने लगी।

शादी की बात से डर गई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें उसके नंबर काफी कम आए थे। खराब रिजल्ट आने की वजह से लड़की के पिता ने उसे डांटा और उसकी शादी करने की बात कही। ये बात सुनकर लड़की डर गई और घर पर झुठ बोलकर मुजफ्फरपुर से इंदौर वाली ट्रेन में बैठ गई। 4 अप्रैल को लड़की गायब हुई जिसकी, गुमसुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने अगले दिन यानि 5 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के सकरा थाने में की।

बॉयफ्रेंड ने अपनाने से किया इनकार

बता दें कि लड़की(Bihar Girl in MP) मुजफ्फरपुर से सीधा इंदौर न जाकर खंडवा में ही उतर गई। फिर उसने बॉयफ्रेंड को खंडवा स्टेशन पर बुलाया। नाबालिग का प्रेमी इंदौर से खंडवा पहुंचा। लड़की से मिलकर प्रेमी ने कहा-'तुम अभी नाबालिग हो, लौट जाओ।' जब लड़की ने इससे इनकार किया तो, लड़का किसी तरह बहाना बनाकर उसे सीधा खंडवा पुलिस के पास ले गया और पूरे मामले की जानकारी दी। यहां से लड़का अपने घर इंदौर लौट गया।

पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेजा

जानकारी के मुताबिक, खंडवा कोतवाली पुलिस ने तत्काल लड़की को वन स्टाप सेंटर भेज दिया, जहां से उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। फिर समिति ने लड़की के परिजनों को फोन कर खंडवा बुलाया और लड़की को उसके घर भेज दिया।

Updated on:
10 Apr 2025 03:46 pm
Published on:
10 Apr 2025 03:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर