
शहर में शासकीय गैर शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अस्पताल की भूमि के सीमांकन के राजस्व निरीक्षकों की टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्थानीय रहवासी और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक हो गई। जिला अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहवासी और सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है।
जिला अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहवासी और सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना उस समय हुई जब सिटी मजिस्ट्रेट राजस्व निरीक्षकों की टीम के साथ अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद कल्लनगंज निवासी एक रहवासी ने कहा कि पूरे मोहल्ले की नपती होने पर ही वे अपनी भूमि की नपती करने देंगे। बाद में समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
मंगलवार सुबह 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर जिला अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जाहिद खान नाम के स्थानीय निवासी ने कहा, पूरे मोहल्ले की नपती होगी। तभी हम अपनी भूमि की नपती करने देंगे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट भड़क गए, बोले बाप का राज है क्या ?, नपती नहीं करने दोगे। सिटी मजिस्ट्रेट यहीं नहीं रुके बोले हमें ज्ञान मत दो, सरकारी भूमि की नपती करेंगे। अगर अतिक्रमण मिला तो चिन्ह लगाने के बाद स्वयं हटा लेना।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक के दौरान जवाब में मौजूद रहवासी ने कहा फालतू बात मत बोलिए। नपती कराइए। गलत हो तो कार्रवाई करिए। कुछ इस तरह की बातचीत का सिटी मजिस्ट्रेट और कल्लनगंज निवासी रहवासी के बीच नोकझोंक का वीडियो वायर हो रहा है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जिला अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजस्व निरीक्षकों की टीम के साथ पहुंचे। मौके पर दस्तावेज के साथ मिलान किया। राजस्व टीम को आशंका है कि अस्पताल की भूमि पर दस से अधिक लोगों ने जगह-जगह पर अतिक्रमण कर लिया है। हालांकि अधिकारियों का यह कहना है कि सीमांकन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
नोकझोंक जैसी कोई बात नहीं है। अस्पताल की भूमि का निरीक्षण किया है। इस दौरान कुछ लोगों के नपती को लेकर बात उठाई गई। उन्हें समझाइश दी गई है।