28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाली में जहर… खंडवा में खाद्य विभाग की कार्रवाई शुरू, 36 सैंपल लिए, 5 किलो लड्डू कराए नष्ट

-ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची टीम, मावा मिठाई, नमकीन के सैंपल जांच के लिए भेजे -त्योहारी सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर हुई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 28 Oct 2026, 11:57 AM IST

Khandwa Food Safety

खंडवा. खाद्य प्रतिष्ठान पर जांच के साथ सैंपल की कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

त्योहारी सीजन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार से जांच की कार्रवाई शुरू की गई है। पत्रिका द्वारा त्योहारी सीजन में अमानक खाद्य पदार्थों, डेयरी प्रोडेक्ट्स की बिक्री को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों से विभागीय टीम ने करीब 36 सैंपल लिए, जिसे जांच के लिए भोपाल लैब भेजा जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा खपत

त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा अमानक पदार्थों की खपत ग्रामीण क्षेत्रों में होती है। जांच और कार्रवाई नहीं होने तथा ग्रामीणों को अमानक खाद्य पदार्थों की जानकारी नहीं होने से बड़ी आसान से यहां खपत हो जाती है। पत्रिका की खबर के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों से जांच की शुरुआत की। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले और मयूरी डोंगरे ने ग्राम गुड़ीखेड़ा में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

5 किलो लड्डू नष्ट कराए

खाद्य विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान मास्टर होटल ग्राम गुड़ी खेड़ा का निरीक्षण किया गया तथा मौजूद विक्रेता अनोखीलाल मालवीय से खाद्य पदार्थ मोतीचूर लड्डू तथा मावा मिठाई के नमूने लिए गए। खाद्य प्रतिष्ठान खनूजा होटल एंड कोल्डड्रिंक्स बस स्टैंड गुड़ी खेड़ा में मौजूद विक्रेता राजेश खनूजा से खाद्य पदार्थ मावा एवं बूंदी के नमूने लिए गए हैं। यहां अमानक होने की आशंका में 5 किलो बूंदी लड्डू नष्ट कराए है।

सिंगोट में भी हुई कार्रवाई

साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले एवं मयूरी डोंगरे द्वारा ग्राम सिंगोट में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। सेव नमकीन बनाने वाले खाद्य प्रतिष्ठान सपना नमकीन भंडार का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ काश्मीरी सेव एवं तीखी सेव के नमूने लिए गए। चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थो का 30 नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पूरे सीजन चलेगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जांच शुरू की गई है। बुधवार को 36 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे है। त्योहारी सीजन में रोजाना कार्रवाई होगी। शहर में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।
राधेश्याम गोले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी