स्थानीय निकाय की मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने सूची के अद्यतन कार्रवाई पर सवाल खड़े किए है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि आश्चर्य तो यह है कि किस तरह से स्थानीय निकाय की सूची अपडेट की है, जिसमें जिंदा मतदाताओं को तो हटा दिया, मृतकों के नाम रहने दिए गए है। वार्ड 45 में केंद्र क्रमांक 170 पर भाग एक में जनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनका नाम दर्ज है। जबकि जो जिंदा है उनके नाम काट दिए गए है।