खंडवा

हरितक्रांति : मध्य प्रदेश में खंडवा नंबर-1, लक्ष्य से 14 % पौधे ज्यादा रोपे, दूसरे पर सिंगरौली

अमृत हरित महाअभियान के तहत नगर निगम खंडवा ने पौध रोपण में 114 % उपलब्धि हासिल की है। निगम को 1.23 लाख पौध रोपण का लक्ष्य था। अब तक निगम ने 1.40 लाख पौधा रोपण किया है। अभियान में पत्रिका हरित प्रदेश के साथ ही विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। महाअभियान-2026 में खंडवा नगर निगम ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
2 min read
Aug 27, 2026
Amrit Green Maha Abhiyan
खंडवा : अमृत हरित महाअभियान और हरित प्रदेश अभियान के तहत नमोवन में रोपे गए पौधे।

अमृत हरित महाअभियान के तहत नगर निगम खंडवा ने पौध रोपण में 114 % उपलब्धि हासिल की है। निगम को 1.23 लाख पौध रोपण का लक्ष्य था। अब तक निगम ने 1.40 लाख पौधा रोपण किया है। अभियान में पत्रिका हरित प्रदेश के साथ ही विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। महाअभियान-2026 में खंडवा नगर निगम ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

सामूहिक रूप से नमोवन में रोपे गए पौधे

अमृत हरित महाअभियान-2026 में खंडवा नगर निगम ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। निगम ने पौधरोपण के निर्धारित लक्ष्य को पार कर दिया है। 1.23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले 1.40 लाख पौधे लगाए गए हैं। लक्ष्य की तुलना में यह 114 प्रतिशत उपलब्धि है। दूसरे नंबर पर सिंगरौली और तीसरे पर छिंदवाड़ा जिला है। खास बात यह रही कि खंडवा ने 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के बाद भी 14 प्रतिशत अतिरिक्त उपलब्धि हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर सिंगरौली ने 101 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया।

निगम ने 1 लाख 40 हजार 812 गड्ढों में रोपे पौधे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष अभियान के तहत शासन ने नगर निगम को 1 लाख 23 हजार 333 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। निगम ने सरकारी गैर सरकारी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 1 लाख 40 हजार 812 गड्ढों में पौधे रोपकर 114% लक्ष्य से 17,479 पौधे अधिक लगाए गए। इस उपलब्धि के साथ खंडवा प्रदेश के नगर निगमों की सूची में पहले स्थान पर रहा। यह रिपोर्ट 25 अगस्त की स्थिति में मेरी लाइफ पोर्टल के आंकड़े में खंडवा सबसे ऊपर है। इस अभियान का शुभारंभ महापौर अमृता अमर यादव ने किया था। पौधरोपण की गतिविधियां की लगातार मॉनीटरिंग की। अभियान का समापन नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने की।

शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य

नगर निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत का कहना है कि शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाना प्रमुख लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। खंडवा ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाकर बेहतर प्रदर्शन किया है।

पत्रिका समेत विभिन्न संगठनों ने किया पौधरोपण

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नमोवन में पत्रिका की अगुवाई में स्कूली बच्चों के साथ अन्य संस्थाओं ने 21 हजार पौध रोपण सामूहिक रूप से रोपकर सहयोग प्रदान किया है।

टॉप-5 नगर निगम : पौधरोपण में उपलब्धि

नगर निगम----------लक्ष्य पौधे लगाए---- उपलब्धि

खंडवा 1,23,333-------1,40,812------------- 114%

सिंगरौली 1,35,326---1,36,578-------------- 101%

छिंदवाड़ा 1,32,614---- 91,961-------------- 69%

कटनी 1,36,325-------- 85,029------------- 62%

देवास 1,77,900-------- 92,000--------------52%

----------------------------------------------------------

नोट : राज्य स्तर पर शासन की ओर से मेरी लाइफ पोर्टल की जारी की गई रिपोर्ट।

Updated on:
27 Aug 2026 01:34 pm
Published on:
27 Aug 2026 01:34 pm