
लोक शिक्षण संचालनालय ने हायर सेकंडरी व हाई स्कूल की अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 11वीं व 12 वीं की परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं कक्षा 9 वीं और 10 वीं की परीक्षा 21 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
रोजाना परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र तैयारी के लिए लगेगी कक्षा
लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के अनुसार रोजाना परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र तैयारी के लिए कक्षा का संचालन होगा। 18 नवंबर ( बुधवार ) को दोपहर में कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों को इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेज / राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एलीमेंट्री हायर सेकंडरी आदि का प्रश्नपत्र विद्यार्थी हल करेंगे। 19 नवंबर (गुरुवार) को 11वीं कक्षा के विद्यार्थी संस्कृत / उर्दू और 12वीं के विद्यार्थी एनएसक्यूएफ के सभी विषय की परीक्षा देंगे। 20 नवंबर (शुक्रवार) को 11वीं के विद्यार्थी एनएसक्यूएफ के समस्त विषय, 12 वीं के विद्यार्थी हिंदी।
21 नवंबर से होंगे ये प्रश्न पत्र
21 नवंबर ( शनिवार ): 11वीं- भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनिमल हस्बेंडरी आदि, 12वीं- भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / क्रॉप प्रोडक्शन। 23 नवंबर (सोमवार): 11वीं- रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र आदि। 12वीं- अंग्रेजी। 25 नवंबर (बुधवार): 11वीं- अंग्रेजी, 12वीं- इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेज / राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान। 26 नवंबर (गुरुवार): 11वीं- हिंदी, 12वीं- संस्कृत / उर्दू। 27 नवंबर (शुक्रवार): 11वीं- भूगोल / व्यवसाय अध्ययन, 12वीं- गणित। 28 नवंबर (शनिवार): 11वीं- गणित, 12वीं- समाजशास्त्र। 30 नवंबर (सोमवार): 11वीं- समाजशास्त्र, 12वीं- रसायन शास्त्र / इतिहास / एलीमेंट्री ऑफ साइंस एंड मैथ्स का प्रश्न पत्र हल करेंगे।
हाई स्कूल की परीक्षा 21 से होगी शु़रू
21 नवंबर (शनिवार) : 9वीं- संस्कृत, 10वीं- सामाजिक विज्ञान।
23 नवंबर (सोमवार): 9वीं- अंग्रेजी, 10वीं- गणित।
25 नवंबर (बुधवार): 9वीं- सामाजिक विज्ञान, 10वीं- विज्ञान।
26 नवंबर (गुरुवार): 9वीं- हिंदी, 10वीं- संस्कृत / उर्दू।
27 नवंबर ( शुक्रवार ) : 9वीं- एनएसक्यूएफ के समस्त विषय।
10वीं- हिंदी। 28 नवंबर (शनिवार): 9वीं- विज्ञान, 10वीं- एनएसक्यूएफ के समस्त विषय।
30 नवंबर (सोमवार) : 9वीं- गणित, 10वीं- अंग्रेजी।
संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के बाद अगले दिन उसी विषय की तैयारी के लिए कक्षा संचालन अनिवार्य रूप से होगा। यदि परीक्षा अवधि में कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है तो भी परीक्षा यथावत रहेगी। प्रायोगिक विषयों और समय सारणी में प्रदर्शित नहीं होने वाले विषयों की परीक्षा 21 से 30 नवंबर के बीच प्राचार्य अपने स्तर पर आयोजित करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पहले उपस्थित होना अनिवार्य है। 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
इनका कहना : बलवंत पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी
त्रैमासिक परीक्षा के बाद निदानात्मक कक्षाएं और अब अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियां चल रहीं हैं। टाइम टेबल के तहत परीक्षा कराने के लिए सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।