
अभिनेत्री नेहा परांजपे एक दिवसीय प्रवास पर खंडवा पहुंची। उन्होंने कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आस्था और विश्वास से ‘ हनुमान अंश ’ ने देश का दिल जीता है। इस दौरान अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए किशोर कुमार के गानों का फैन बताया ।
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘ हनुमान अंश ’ में पार्वती माई की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री नेहा परांजपे शनिवार को खंडवा पहुंचीं। किशोर कुमार सभागृह में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास के साथ बनी इस फिल्म को देशभर के दर्शकों का आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म के कलाकारों की सराहना की है।
नेहा ने बताया कि निर्देशक विशाल ने 2019 में उनके साथ विज्ञापन में काम किया था। उनके अभिनय को याद रखते हुए सितंबर-अक्टूबर 2025 में फिल्म के लिए फोन किया और पार्वती का किरदार दिया। चित्रकूट के पास फिल्म की शूटिंग उनके लिए आध्यात्मिक और सुखद अनुभव रही। किशोर दा की नगरी पहुंचने पर उन्होंने उनके गीतों की सराहना की और सुर्खियों में घोला जाए फूलों का शबाब, फिर उसमें मिलाई जाए थोड़ी सी शराब आदि गीतों को गुनगुनाते हुए किशोर कुमार के गानों को बहुत बड़ी फैन बताया।
अभिनेत्री नेहा परांजपे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म के कलाकारों को मिली प्रशंसा उत्साह बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करना विशेष अनुभव रहा। फिल्म को दर्शकों का स्नेह मिलना सुखद है।
किशोर कुमार की नगरी खंडवा पहुंचीं नेहा परांजपे ने उनके गीतों के प्रति अपना लगाव जाहिर किया। उन्होंने किशोर दा के लोकप्रिय गीतों का जिक्र किया और कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाईं। नेहा ने कहा कि किशोर कुमार के गानों की वह बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। यहां आना उनके लिए खास अनुभव रहा।