खंडवा

अवैध खनन : जूनापानी में जलाशय की सीमा पर पहाड़ खोखला कर रहे माफिया

जिले में आला अधिकारियों की सरपरस्ती में अवैध खनन हो रहा है। तभी तो मुख्यालय से महज तीन किमी दूर स्थित मॉडल कॉलेज के आस-पास बेतरतीब खनन किया जा रहा है। मॉडल कॉलेज के पीछे 300 मीटर दूर स्थित इस क्षेत्र में खनन गतिविधियां जलाशय और शांतिधाम की सुरक्षा खतरे में है। सूचना के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 12:26 PM IST
illegal mining
खंडवा : कलेक्टर कार्यालय से महज तीन किमी दूर स्थित जूनापानी में जलाशय के आस-पास अवैध खनन किया जा रहा है।

जिले में आला अधिकारियों की सरपरस्ती में अवैध खनन हो रहा है। तभी तो मुख्यालय से महज तीन किमी दूर स्थित मॉडल कॉलेज के आस-पास बेतरतीब खनन किया जा रहा है। मॉडल कॉलेज के पीछे 300 मीटर दूर स्थित इस क्षेत्र में खनन गतिविधियां जलाशय और शांतिधाम की सुरक्षा खतरे में है। सूचना के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मॉडल कॉलेज से 300 मीटर दूर अवैध खनन

जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर पहाड़ को खोखला करने का खेल चल रहा है। जूनापानी में जलाशय की सीमा से सटकर पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा है। खनमॉडल कॉलेज के पीछे 300 मीटर दूर स्थित इस क्षेत्र में खनन गतिविधियां जलाशय और शांतिधाम की सुरक्षा खतरे में है। न माफिया दिन में रेकी करते हैं और रात के अंधेरे में पत्थर काटते हैं। मॉडल कॉलेज के पीछे 300 मीटर दूर स्थित इस क्षेत्र में खनन गतिविधियां जलाशय और शांतिधाम की सुरक्षा खतरे में है। जिम्मेदारों की निगरानी से दूर पहाड़ तिल-तिल कर छलनी हो रहा है।

जलाशय के साथ शांतिधाम पर खतरा

खंडवा जनपद में रूधि ग्राम पंचायत के जूनापानी क्षेत्र में मॉडल कॉलेज के पीछे शासकीय पहाड़ है। पहाड़ के बीच खनन से बने गड्ढे में पानी भरने के बाद जलाशय का स्वरूप बन गया है। ग्राम पंचायत ने इसी जलाशय के समीप दाह संस्कार के लिए शांतिधाम भी बनाया है। लेकिन शांतिधाम से कुछ दूरी पर सड़क के छोर और जलाशय की बाउंड्री के पास पत्थरों की कटाई जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार खनन दिन में नहीं, बल्कि रात के समय किया जाता है। दिन में क्षेत्र की रेकी कर रात में गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है।

जलाशय और शांतिधाम पर खतरा

ग्रामीण बताते हैं कि करीब दस साल पहले यहां खदान संचालित होती थी। खदान बंद होने के बाद खनन क्षेत्र में पानी भर गया और जलाशय बन गया। इसका उपयोग मवेशियों के पानी के लिए होता है। आसपास के कुओं के जलस्तर को बनाए रखने में भी इसकी भूमिका है। ऐसे में जलाशय की सीमा से सटकर खनन होने से पहाड़ कमजोर होने के साथ जलाशय और शांतिधाम की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

कॉलेज के आसपास भी नियमों की अनदेखी

नहाल्दा क्षेत्र में मॉडल कॉलेज के आसपास भी खनन गतिविधियां जारी हैं। कॉलेज के समीप गहरी खदान में पानी भरा है। इसके बावजूद खाली क्षेत्र में खनन किया जा रहा है। मामले में मॉडल कॉलेज के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेजी थी। जांच के बाद कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामला कार्रवाई के इंतजार में ठंडे बस्ते में पड़ा नजर आ रहा है।

इनका कहना : दीक्षा भगोरे, डिप्टी कलेक्टर

अवैध खनन की सूचना नहीं है। मौके पर खनिज इंस्पेक्टर को भेजकर जांच कराएंगे।

Updated on:
24 Nov 2026, 12:26 PM IST
Published on: