खंडवा

पत्रिका खबर का असर : ट्राइबल के 20 हॉस्टलों में लगाए नए गीजर, एसी ट्राइबल ने अधीक्षकों से मांगा प्रमाण पत्र

जनजातीय मंत्री विजय शाह के गृह जिले में सर्द हवा के बीच हॉस्टलों में बच्चे ठिठुर रहे हैं। पत्रिका ने ‘ ठिठुरता बचपन...हॉस्टलों में गीजर ‘ठंडे ’, शीर्षक पर पत्रिका ने मुद्दा उठाया तो जिम्मेदार सक्रिय हुए। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। दो दिन के भीतर हॉस्टलों में 20 नए गीजर लगाए गए। मामले में ट्राइबल एसी डॉ नारायण सिंह का दावा है कि 90 % हॉस्टलों में गीर क्रियाशील हो गए हैं। ठंड से निपटने जहां बच्चे अधिक वहां 25 बच्चों पर एक गीजर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
3 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 11:54 AM IST
Tribal Hostel
खंडवा : जनजातीय कार्य विभाग के हॉस्टलों में नए गीजर लगाए जाने के कार्य किए जा रहे हैं।

जनजातीय मंत्री विजय शाह के गृह जिले में सर्द हवा के बीच हॉस्टलों में बच्चे ठिठुर रहे हैं। पत्रिका ने ‘ ठिठुरता बचपन...हॉस्टलों में गीजर ‘ठंडे ’, शीर्षक पर पत्रिका ने मुद्दा उठाया तो जिम्मेदार सक्रिय हुए। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। दो दिन के भीतर हॉस्टलों में 20 नए गीजर लगाए गए। मामले में ट्राइबल एसी डॉ नारायण सिंह का दावा है कि 90 % हॉस्टलों में गीर क्रियाशील हो गए हैं। ठंड से निपटने जहां बच्चे अधिक वहां 25 बच्चों पर एक गीजर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्रिका ने ...‘ ठिठुरता बचपन...हॉस्टलों में गीजर ‘ ठंडे ’

जिले में ट्राइबल, स्कूल शिक्षा और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के हॉस्टलों में सर्द के दौरान बच्चे ठिठुर रहे हैं। कंबल, चादर, तकिया के साथ ही गर्म पानी की व्यवस्था कमजोर है। कुछ में तो गीजर ही नहीं लगे हुए हैं। सर्किट हाउस परिसर में पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग के घुमक्कड़ में गीजर खराब पड़े हैं। पत्रिका ने ‘ ठिठुरता बचपन...हॉस्टलों में गीजर ‘ठंडे’, कहीं खराब पड़े तो कहीं गर्म पानी का टोटा ’ शीर्षक पर प्रमुखता से मुद्दा उठाया तो प्रशासन हरकत में आया। जिला प्रशासन ने जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से रिपोर्ट तलब की है।

हॉस्टलों में 25 बच्चों पर एक गीजर लगाने के निर्देश

सहायक आयुक्त डॉ नारायण सिंह ने हॉस्टलों में 25 बच्चों पर एक गीजर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन सर्किट हाउस अंग्रेजी बालक हॉस्टल समेत कई हॉस्टलों में गीजर की संख्या बढ़ाई गई। इसके अलावा 20 हॉस्टलों में नए गीजर लगाए गए। कन्या शिक्षा परिसर में सोलर गीजर लगे हुए हैं। गुरुवार को सहायक आयुक्त डॉ नारायण सिंह ने 125 हॉस्टलों के अधीक्षकों से सर्द से निपटने के लिए हॉस्टलों की व्यवस्थाओं का प्रमाण पत्र मांगा है।

20 हॉस्टलों में नए गीजर लगाए गए

एसी ट्राइबल ने हॉस्टल में गीजर और क्रियाशील हैं या नहीं। कंबल, बिस्तर पर्याप्त मात्रा में है या नहीं। एसी ट्राइबल ने यह जानकारी वाट्एसग्रुप में मांगी। शाम तक अधीक्षकों ने ग्रुप में गीजर की फोटो के साथ 90 फीसदी हॉस्टलों के अधीक्षकों ने प्रमाण पत्र मुख्यालय पर भेज दिया है। इसमें 20 हॉस्टलों में नए गीजर लगाए गए। इसके अलावा पहले से लगे गीजर की जानकारी भेजी गई है। इसमें चालू और बंद वाले गीजर शामिल हैं। सभी गीजर को क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्किट हाउस में घुमक्कड़ हॉस्टल में सुधार के निर्देश

सर्किट हाउस परिसर में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्री-मैट्रिक विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ हॉस्टल संचालित है। 50 सीटर घुमक्कड़ हॉस्टल के दोनों गीजर खराब हैं। यहां बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं। पत्रिका ने मुद्दा उठाया तो जिम्मेदार सक्रिय हुए।

इन हॉस्टलों ने क्रियाशील गीजर्स की भेजी जानकारी

जिले के विभिन्न छात्रावासों ने गीजर क्रियाशील होने और बच्चों को गर्म पानी उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। जामन्याकलां में 20 लीटर क्षमता का नवीन गीजर लगाया, उपयोग शुरू। खुटलाकला, गुलाईमाल, धावड़ी, बंदीमाल, सुकवा, बांगरदा, झिझरी, देवलीकला, मुंदी, पटाजन : बालक आश्रमों में गीजर चालू होने की जानकारी। राजगढ़ में कन्या आश्रम के चारों गीजर क्रियाशील। जामनी, दिदमदा, गुलाई में कन्या छात्रावासों में गीजर चालू। खेड़ी, खारकलां, देवलीखुर्द समेत कन्या आश्रमों के दोनों गीजर क्रियाशील।

कन्या छात्रावास में 25-25 लीटर के दो गीजर चालू

खंडवा (नवीन) में सीनियर जनजातीय कन्या छात्रावास में 25-25 लीटर के दो गीजर चालू। कालमुखी में सीनियर बालक और अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में गर्म पानी की मशीनें उपयोग में। खालवा (प्राचीन) जनजातीय बालक छात्रावास के दोनों गीजर क्रियाशील। बड़ौदाअहिर जूनियर बालक छात्रावास के दोनों गीजर चालू और उपयोग में। खंडवा में संयुक्त परियोजना कन्या और बालक छात्रावास के गीजर कार्यरत। खंडवा ( प्राचीन ) में सीनियर बालक छात्रावास में गीजर क्रियाशील। पंधाना में सीनियर कन्या छात्रावास में 25 लीटर के दो गीजर चालू। केएसपी छात्रावास में भी गीजर चालू है। ओंकारेश्वर में अनुसूचित जाति-जनजाति सीनियर बालक छात्रावास में गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध।

ट्राइबल एसी ने मांगा यह प्रमाण पत्र

-कंबल, विस्तर पर्याप्त हैं या नहीं ।

-गीजर क्रियाशील है या नहीं।

-हॉस्टलों में आरओ कार्य कर रहा है या नहीं।

ये दिए निर्देश

दो दिन के भीतर हॉस्टलों में सामग्री क्रय करें।

-50 सीटर हॉस्टलों में दो-दो गीजर

-100 सीटर में चार गीजर लगाएं।

Updated on:
29 Nov 2026, 11:54 AM IST
Published on: