खंडवा

सफेद सोने के बीच हरे नशे की खेती, 29.57 लाख का गांजा जब्त

खंडवा. जावर पुलिस ने गांजे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी दो किसान अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे कर रहे थे। गांजे क फूलों की महक ने उनकी इस अवैध खेती का राज खोल दिया। पुलिस ने 221 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जिनका बाजार मूल्य करीब 29.57 लाख रुपए हैं। आरोपी किसानों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 12:01 PM IST
खेतों से जब्त गांजे के साथ जावर थाने की टीम।

- जावर पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई, 221 पौधे मिले

जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जावर पुलिस को सूचना मिली की ग्राम डेबरी फाल्या कैसून में जंगल के बीच दो किसान गांजे की खेती कर रहे हैं। एक किसान ने कपास के बीच, दूसरे ने कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी जावर निरीक्षक सुलोचना गहलोद ने एसआइ राजेंद्र राठौड़, एएसआइ रंजीत सिंह राजपूत,प्रधान आरक्षक मुन्ना बर्डे, प्रकाश और आरक्षक सुरेश चौहान सहित अन्य के साथ बताए गए दोनों स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

खेत से गांजे के 110 पौधे जब्त

डेबरी फाल्या कैसून निवासी दरियावसिंह पिता सवर्ण निगवाल (48) ने अपने घर के पास स्थित खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे हैं। आरोपी के खेत से गांजे के 110 पौधे जब्त किए गए। गांजे की अनुमानित कीमत 19.54 लाख रुपए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी दरियावसिंह को गिरफ्तार किया।

1 क्विंटल 700 ग्राम गांजा मिला

इसी गांव में रहने वाले भूरु उर्फ राजेश पिता सागर (40) के खेत में दबिश दी गई। आरोपी द्वारा कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए गए थे। पुलिस टीम ने मौके से गांजे के 111 पौधे जब्त किए हैं। जिनका कुल वजन 1 क्विंटल 700 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए हैं। पुलिस ने आरोपी भूरु उर्फ राजेश को गिरफ्तार किया।

Updated on:
4 Nov 2026, 12:01 PM IST
Published on: