खंडवा

जल बैंक : पहाड़-सड़कें जमा करेंगी 280 करोड़ लीटर पानी

जिला प्रशासन ने ‘ जल संचय जनभागीदारी-2.0 ’ अभियान के तहत अनूठी पहल की है। 580 मार्गों पर अब तक 1. 10 लाख रिचार्ज पिट के बनाए जा चुके हैं। पहाडिय़ों के ढलान पर 1. 25 लाख से अधिक कंटूर, ट्रेंच के खोद गए गड्ढे, पंचायतों में तकनीकी विशेषज्ञों का दावा है कि बूंद-बूंद से जल बैंक बनेगा।

2 min read
Apr 22, 2026
खंडवा : पहाडिय़ों के ढलान पर कंटूर, ट्रेंच का निर्माण

जिला प्रशासन ने ‘ जल संचय जनभागीदारी-2.0 ’ अभियान के तहत अनूठी पहल की है। 580 मार्गों पर अब तक 1. 10 लाख रिचार्ज पिट के बनाए जा चुके हैं। पहाडिय़ों के ढलान पर 1. 25 लाख से अधिक कंटूर, ट्रेंच के खोद गए गड्ढे, पंचायतों में तकनीकी विशेषज्ञों का दावा है कि बूंद-बूंद से जल बैंक बनेगा।

पहाडिय़ों के ढलान पर 1. 25 लाख गड्ढे

कहते हैं पानी की छोटी-छोटी बूंदें समुद्र बनाती हैं। खंडवा में कुछ ऐसा ही छोटी-छोटी जल संरचनाएं बनाई जा रही हैं। जहां बूंद-बूंद पानी संरक्षित होगा। सबकुछ योजना के तहत हुआ पहाडिय़ों के ढलान और सड़कें वर्षा काल के दौरान 280 करोड़ लीटर पानी संरक्षित करेंगी। पंचायतों में ‘ जल संचय जनभागीदारी-2.0 ’ अभियान के मार्गों के दोनों छोर पर गडढ़े ( रिचार्ज पिट ) खोदे जा रहे हैं। अब तक पहाडिय़ों के ढलान और मार्गों के आस-पास 1. 25 लाख गड्ढे खोदे जा चुके हैं।

वर्षा काल में 280 करोड़ लीटर पानी संचय होगा

जिले में जल संचय जनभागीदारी-2.0 ’ अभियान के तहत 3.50 लाख गड्ढों का लक्ष्य है। इसमें रिचार्ज पिट, कूंटूर, ट्रेंच बनाए जा रहे हैं। मार्गों के दोनों छोर पर अब तक 1 लाख 10 हजार 825 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। पहाडिय़ों के ढलान में 1. 25 लाख गड्ढों में 3-4 वर्षा काल के दौरान 280 करोड़ लीटर जल संचय होगा।

ऐसे समझें रिचार्ज पिट में जल संचय का गणित

जपं खंडवा के इंजीनियर गौरव रघुवंशी के अनुसार प्रत्येक रिचार्ज पिट में एक बार में 2 हजार लीटर भूमि में रिचार्ज होगा। एक वर्षा काल में 3-4 बार रिचार्ज होगा। इस तरह से प्रति गड्ढे में 6-8 हजार लीटर पानी रिचार्ज होगा। यदि 8 हजार लीटर प्रति गड्ढे का औसत लिया जाए तो 1.10 लाख 825 गड्ढों में 88 करोड़ 66 लाख लीटर जल संचय होगा। योजना का लक्ष्य पूरा होने पर 280 करोड़ लीटर पानी संरक्षित होगा।

ऐसे हो रहे निर्माण

भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए आमतौर पर 1-2 मीटर चौड़ा और 2-3 मीटर गहरा गड्ढा होता है। जिसमें कंकड़-पत्थर और रेत से भरा जाता है। वर्ष काल में पानी भरने पर आस-पास सूखे बोरवेल, कुंओं को पुनर्जीवित करने में सहायक होंगे।

रिचार्ज पिट के ये लाभ

भू-जल स्तर में वृद्धि ।

सूखे बोरवेल-कुंओं का जलस्तर बढ़ेगा।

मिट्टी में नमी को बनी रहेगी।

जनपद अब तक मार्गों के आस-पास रिचार्ज पिट

बलड़ी 2980

छैगांव माखन 6246

हरसूद 16556

खंडवा 20001

पंधाना 15784

पुनासा 16948

कुल 110825

नोट : आंकड़े जनपद वार 21 अप्रेल की स्थिति में।

इनका कहना : कलेक्टर, ऋषव गुप्ता

जल संचय जनभागीदारी-2.0 ’ अभियान के तहत रिचार्ज पिट, कंटूर ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल को संरक्षित करने संरचनाएं बनाई जा रही हैं। कुछ पहाडिय़ों के ढलान पर कंटूर ट्रेंच कंप्लीट हो चुके हैं। जन सहयोग से अधिक से अधिक जल संरचनाओं के कार्य कराए जाएंगे।

Published on:
22 Apr 2026 12:00 pm
Also Read
View All