
- नहाल्दा के स्टेडियम का विकल्प भी नहीं आ रहा रास, शहर से दूरी और सुरक्षा के बीच जगह तय करने में उलझा प्रशासन
शहर में दीपावली के दौरान पटाखों की खरीदारी के लिए बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार के लिए जगह का चयन करना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करना और यातायात व्यवस्था अहम है। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने महिला आईटीआई कॉलेज के पीछे मैदान में पटाखा बाजार लगाने पर आपत्ति जताई है।
वैकल्पिक जगह की तलाश में जुटा प्रशासन
पुलिस की आपत्ति के बाद अब जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी पटाखा बाजार के लिए दूसरी जगह तलाश रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट बहादूर ने नहाल्दा के पास स्थित स्टेडियम में बाजार लगाने का विकल्प सामने आया है। हालांकि, यह स्थान शहर से दूर होने के कारण सभी का एकमत नहीं बन पा रहा है।
सुरक्षा के साथ सुविधाओं का भी ध्यान जरूरी
आइटीआइ कॉलेज के आसपास का क्षेत्र रहवासी है। ऐसे में पटाखा बाजार में आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए यहां पटाखा बाजार नहीं लगाने की तैयारी है। दरअसल बाजार स्थल पर वाहनों की आवाजाही, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रशासन को ऐसी जगह का चयन तलाश रहा है लोग आसानी से पटाखे खरीद सके और सुरक्षा को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।
पत्रिका व्यू
पटाखा बाजार के लिए शहर के पास ही इंदौर रोड पर नई कृषि उपज मंडी के पास ही ट्रांसपोर्ट नगर है। यहां खाली मैदान होने के साथ ही सड़क भी बनी हुई है। ऐसे में यह जगह भी पटाखा दुकानों के लिए उपयुक्त हो सकती है।
- पटाखा बाजार के लिए नई जगह तलाश रहे हैं। पिछले साथ महिला आइटीआइ के पीछे बाजार लगा था लेकिन यहां सुरक्षा की दृष्टि इस बार बाजार नहीं लगाने की तैयारी है। - बजरंग बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट।