खंडवा

Suicide: गरबा खेलने से पति ने रोका तो पत्नी बेटी संग कुंए में कूद गई

मध्यप्रदेश खंडवा के पंधाना में पति ने गरबा खेलने से रोका तो पत्नी ने गुस्से में 4 साल की बेटी के साथ कुंए में कूद गई। सुबह दोनों की लाश कुंए से मिली।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2017, 10:44 AM IST
khandwa news in hidi,khandwa crime news,khandwa Husband stopped playing Garba wife jumped along with daughter, Suicide
khandwa news in hidi,khandwa crime news,khandwa Husband stopped playing Garba wife jumped along with daughter, Suicide

खंडवा/पंधाना. पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम काकोड़ा में गुरुवार सुबह कुएं में मां-बेटी के शव मिले हैं। महिला बेटी के साथ बुधवार रात से गायब थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्राम में चर्चा है मृतिका को गरबा जाने से पति ने इनकार कर दिया इस बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि इस बात की न तो पुलिस पुष्टी कर रही है और न परिजन। सुनीता पति सोमला बारेला (२५) निवासी काकोड़ा बुधवार रात करीब ८ बजे छोटी बेटी रीता (२) को लेकर बिना बताए घर से चली गई। रात करीब १० बजे पति घर पहुंचा। पत्नी के घर पर नहीं होने पर तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी।

कुंए पर पानी भरने गए तो मिली लाशें
इस बीच गुरुवार सुबह करीब ९ बजे घर के पास कुएं में ग्रामीण पानी भरने पहुंचे तो मासूम का शव नजर आया। इस पर यहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। संदेह पर जनरेटर लगाकर पानी खाली कराया तो सुनीता का शव भी मिल गया। मां-बेटी के शवों को बाहर निकाला गया। मृतिका के पति सोमला ने बताया रात करीब ८ बजे गरबा, गम्मत देखने गया था। घर पर पत्नी के साथ बड़ी बेटी लक्ष्मी (४), छोटी रीता और मां बीनाबाई थी। रात १० बजे घर पहुंचा तो पत्नी नहीं थी। मां से पूछा तो उन्हें भी कुछ पता नहीं था। सुबह दोनों के शव कुएं में नजर आए। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया मुझे नहीं पता।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
ग्राम काकोड़ा में रात से गायब महिला और बेटी का शव कुएं में मिला है। मर्ग कायम कर लिया है। अब तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। जांच कर रहे है जल्द कारण पता कर लिया जाएगा। - राधेश्याम मालवीया, प्रभारी टीआई, पंधाना
........

Published on: