खंडवा

खंडवा में पत्रिका स्थापना दिवस पर भागवत कथा समिति मयूर विहार ने कुपोषित बच्चों को किया फल वितरण

जेसीआई, गुड मार्निंग क्लब और समाजसेवियों ने किया स्कूल परिसर में पौधरोपण -खंडवा पत्रिका के 18वें स्थापना दिवस पर 68 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2026, 12:13 PM IST
Patrika Foundation Day
खंडवा. एनआरसी में कुपोषित बच्चों और माताओं को फल वितरण करते समिति सदस्य, स्टाफ।

पत्रिका समाचार पत्र खंडवा का 18वां स्थापना दिवस 25 सितंबर शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर पत्रिका से जुड़े पाठकों, समाजसेवी संगठनों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। जेसीआई द्वारा आनंदम विद्या निकेतन में 68 पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया गया। भागवत कथा समिति द्वारा कुपोषित बच्चों को फल वितरण किए गए। वहीं, सांदीपनि स्कूल आनंद नगर में विद्यार्थियों ने पत्रिका के 18वें स्थापना दिवस को चित्रों में उकेरा।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

पत्रिका के स्थापना दिवस पर शुक्रवार सुबह आनंदम विद्या निकेतन शाला परिसर में जेसीआई द्वारा पौधरोपण किया गया। शाला प्रबंधक सतीश पटेल ने पत्रिका के 18वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। जेसीआई पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, अध्यक्ष मनन सोनी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विकास मित्तल, नागेश वालंजकर, सचिव अनुज खंडेलवाल, प्रिंस जिंदल, काव्यांश जोशी, आनंदम विद्या निकेतन की प्राचार्य जसमीत कौर साहनी, नेहा सेठी, ज्योति यादव, नेहा दुबे, सोनाली डाकसे एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। आभार अनुज खंडेलवाल ने माना।

watch video

एनआरसी में कुपोषित बच्चों को बांटे फल

पत्रिका के स्थापना दिवस पर श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ समिति मयूर विहार ने जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कुपोषित बच्चों को फल वितरण किया। इस दौरान बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना भी की गई। आयोजन में समिति के सतनामसिंह होरा, एल्डरमैन लोकेंद्रसिंह गौड़, भाजपा नेता यशदीप चौरे, सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल सहित पोषण पुर्नवास केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, डायटिशियन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

पत्रिका को दी बधाई

इस अवसर पर मयूर विहार भागवत कथा समिति ने पत्रिका के 18वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। समिति सदस्यों ने कहा कि पत्रिका द्वारा हमेशा ही सकारात्मक और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जिसके कारण हर वर्ग का पाठक पत्रिका से जुड़ रहा है। समिति सदस्यों ने भविष्य में भी पत्रिका से जन सरोकार की खबरों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Updated on:
27 Sep 2026, 12:13 PM IST
Published on: