
खंडवा. शहर में इस बार भ्रष्टाचार, आतंकवाद और सांप्रदायिकता रूपी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। लोगों को इन बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों को जीवन में धारण करने के उद्देश्य से संदेश देते हुए श्रीदादाजी रावण दहन उत्सव समिति द्वारा नई अनाज मंडी में रावण का दहन किया जाएगा। शहर में छह स्थानों पर होगा दशानन का दहन, देररात तक चलती रही अंतिम रूप की तैयारी
शहर में शनिवार को छह स्थानों पर दशानन का दहन होगा। इनमें कहीं रावण अट्टाहास करते खड़ा रहेगा तो किसी पुतले का सिर चारों ओर घूमेगा। साथ ही रावण को सपरिवार दहन किया जाएगा। इसके लिए विशेष सुरक्षा और उचित प्रबंध किए गए हैं। रावण दहन स्थानों की नगर निगम की ओर से सफाई की गई और रोलर चलाकर गड्ढों को भरा गया है।
मां नवचंडी देवीधाम मंदिर
स्थान: नवचंडी देवीधाम मेला परिसर
समय: ८.३० बजे
ऊंचाई: ८१ फीट का पुतला
वर्ष: २७वां
विशेषता: २५०० मिसाइलों से जमीन से हवा में मार
सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति
स्थान: नेहरू स्कूल मैदान
समय: ८.४५ बजेे
ऊंचाई: ९१ फीट
वर्ष: ६५ वर्ष
विशेषता: दशानन का मुंह चारों दिशाओं में घूमेगा
अंजनी शक्ति संगठन
स्थान: नगर निगम स्टेडियम
समय: ८.१५ बजे
ऊंचाई: ५१ फीट
वर्ष: 40 वर्ष
विशेषता: रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ होगा दहन।
गोलमोल बाबा उत्सव समिति
स्थान: एसएन कॉलेज मैदान
समय: ८.३० बजे
ऊंचाई: ६१ फीट
वर्ष: २९ वर्ष
विशेषता: कमेटियां आतिशबाजी का मुकाबला करेंगी।
रामनगर, दशहरा उत्सव समिति
स्थान: राम नगर मैदान
समय: ९.३० बजे
ऊंचाई: 51 फीट
वर्ष: २५ वां
विशेषता: सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा दहन।
श्रीदादाजी रावण दहन उत्सव समिति
स्थान: नई अनाज मंडी मैदान
समय: 8 बजे, ऊंचाई: ५१ फीट
वर्ष: पहला वर्ष
विशेषता: रावण के ऊपर भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सांप्रदायिकता आदि के नारे लिखकर पुतला दहन करेंगे।
श्रीदादाजी रावण दहन उत्सव समिति
स्थान: नई अनाज मंडी मैदान
समय: 8 बजे, ऊंचाई: ५१ फीट
वर्ष: पहला वर्ष
विशेषता: रावण के ऊपर भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सांप्रदायिकता आदि के नारे लिखकर पुतला दहन करेंगे।