खंडवा

लैंड पुलिंग कानून : निरस्त नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन

भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। ऑनलाइन बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा-दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदर्शन की तैयारी।

2 min read
Dec 04, 2025
Protest against land pooling
लैंड पूलिंग के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। ऑनलाइन बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा-दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदर्शन की तैयारी।

सरकार निरस्त करने का गजट नोटिफिकेशन जारी करे

मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। जिसमें किसान संघ के अखिल भारतीय स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया है कि सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग कानून सरकार तत्काल निरस्त करने का गजट नोटिफिकेशन जारी करे, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस करे, टीडीएस की धारा के गजट नोटिफिकेशन रदद किया जाए। सिंहस्थ क्षेत्र में स्थाई निर्माण न किया जाए।

सरकार सात दिन के भीतर मांगे नहीं मानती तो आंदोलन

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा कि संघ लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों किसान उज्जैन आयेंगे। जिसकी तिथि शीघ्र घोषित होगी। बैठक में सभी प्रांतों के अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री को आंदोलन की तैयारी के लिए प्रांत, जिला, तहसील, ग्राम समिति में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

खाद, एमएसपी, प्याज़, मक्का, बिजली पर भी हुई चर्चा

प्रदेश बैठक में शामिल हुए प्रांतों के पदाधिकारियों ने खाद की कमी, मक्का की एमएसपी पर खरीदी न किए जाने व प्याज के बाजार में कम दाम, बिजली की रात में सप्लाई, धान के कम खरीदी केंद बनाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। किसान संघ ने कहा कि सरकार मक्का व प्याज उत्पादक किसानों को तत्काल प्रति क्विंटल राहत राशि प्रदान कर उनकी मदद करे।

आनलाइन बैठक में ये हुए शामिल

किसान संघ की प्रदेश ऑनलाइन बैठक में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह आदि प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मालवा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, तीनों प्रांतों के महामंत्री रमेश दांगी, प्रहलाद पटेल, शिवनंदन रघुवंशी, तीनों प्रांतों के संगठन मंत्री तुलाराम, भरत पटेल व अतुल माहेश्वरी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
04 Dec 2025 11:18 am