
गर्मी की शुरुआत में ही जिला अस्पताल के आइसीयू के एसी ने दम तोड़ दिया है। जिससे मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर उन्हें बेहतर इलाज और नियंत्रित तापमान की आवश्यकता होती है, वहीं दूसरी ओर एसी बंद होने से वार्ड में उमस और गर्मी बढ़ गई है। इससे मरीजों की हालत और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
आइसीयू में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था भी नहीं है। एसी बंद होने के कारण घुटन जैसी स्थिति बन रही है। कई मरीज पसीने से तर-बतर नजर आए। मजबूरी में परिजन घरों से टेबल फैन और स्टैंड फैन लाकर अपने मरीजों को हवा कर रहे हैं। कुछ परिजन बारी-बारी से रुमाल से हवा करते दिखाई दिए।
आइसीयू में भर्ती मरीजों के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि आइसीयू का एसी बंद हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी एसी ठीक नहीं कराए गए। एसी बंद होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। परिजनों ने जल्द से जल्द एसी दुरुस्त कराने की मांग की है।
- एसी में तकनीकी खराबी आई है और उसे ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आइसीयू के एसी चालू हो जाऐंगे। - सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला अस्पताल।
Published on:
26 Feb 2026 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
