
खंडवा में स्टेशन रोड पर दुकानों को तोडऩे की कार्रवाई के दौरान महिला के विरोध पर भड़के एसडीएम ने लगाई फटकार
खंडवा में तीन पुलिया ब्रिज के रफ्तार में बाधा बनने वाली दुकानों को प्रशासन ने तोड़ दिया। स्टेशन रोड पर पूर्व पार्षद समेत 12 दुकानदारों की 16 दुकानें जमींदोज हो गईं। नजूल की चार को मोहलत दी गई है। इस दौरान व्यापारी बोले 23 साल की गाढ़ी कमाई मिट्टी मिल गई ।
स्टेशन रोड पर प्रशासन ने पूर्व पार्षद समेत 12 लोगों की 16 दुकानें तोड़ दिया। यह दुकानें तीन पुलिया ब्रिज निर्माण की रफ्तार में बाधा बनीं थीं। 14 दुकानें रेलवे लाइन की छोर में और दो दुकानें तिराहे के सामने तोड़ी गई है। नजूल की चार दुकानों को मोहलत दिया गया है। कार्रवाई के समय रोड को ब्लॉक कर दिया गया था। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे तक चली। दधीचि पार्क के सामने तक सभी दुकानें हटाने की तैयारी है। इस दौरान दुकानदारों ने कहा होली त्योहार तक मोहलत नहीं दी गई। 23 साल की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिल गई।
प्रशासन की संयुक्त टीम सुबह स्टेशन रोड पहुंची। एनाउंस होते ही अफरा-तफरी मच गई। प्रभावित दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से होली त्योहार तक मोहलत मांगी। बोले अभी एक साल तक चालू नहीं होगा। दुकानें वर्ष 2003 की हैं। 16 फरवरी को नोटिस मिली। 20 को तहसीलदार कार्यालय गए थे। उन्होंने 24 को बुलाया था। आज तोडऩे आ गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा, मैं तो जनता का सेवक हूं। एक साल से मोहलत दी जा चुकी है। शाम तक मौका है सामान हटा लो। तत्काल रूप से फूलमंडी जगह दी गई है।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कहा निगम की नई दुकानों के लिए निगम आयुक्त और महापौर मैडम से मिलिए। इस दौरान एसएन कॉलेज के सामने शहीद सीताराम हॉकर्स जोन की बंद दुकानों की भी चर्चा की गई। दुकानदारों ने कहा कि महापौर मैडम का दो दिन से मोबाइल बंद है। आयुक्त मैडम ने फूलमंडी में जगह दी है।
लक्ष्मण सिंह चौहान (पूर्व पार्षद ) की चार दुकानें तोड़ी गई हैं। इसमें सरोज प्रेम सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, सरस्वती नारायण सिंह चौहान, अल्का नंद किशोर अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, जीवन तला भरत कुमार मालदे, वर्मा, मनोज हुकुम चंद्र, सिंघनाथ आदि की 14 दुकानें रेलवे की छोर में तोड़ी गईं। शहर की छोर में पुरुषोत्म, लक्ष्मीचंद समेत तीन लोगों की दो दुकानें तोड़ी गईं। पुरुषोत्तम का कहना है कि निगम ने उन्हें वर्ष 1965 में दुकानें दिया था। अभी तक दूसरी जगह नहीं दी और इसे तोड़ दिया।
दधीचि पार्क के सामने वैशाली किराना, महादेश, मेडिकल स्टोर समेत चार दुकानें नजूल की लीज पर हैं। चारों को विस्थान का समय दिया है। इसमें एक दुकान एटीएम वाली भी है। जिसको हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।
स्टेशन रोड पर कुछ दुकानें रेलवे की भूमि पर बनी हैं। उन दुकानों का टूटना तय है। रेलवे के अधिकारी पहले ही सर्वे कर चुके हैं। संभावना है कि राजस्व और निगम के बाद जल्द कार्रवाई होगी।
प्रभावितों दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 2003-04 में 3-3 लाख में दुकानें नीलामी में लिया था। वर्तमान में बाजार मूल्य 20 से 40 लाख रुपए तक है। निगम उन्हें स्टेडियम में बनाई गई दुकानें अलाट करे।
प्रियंका सिंह राजावत, आयुक्त, नगर निगम...जिला प्रशासन के आदेश का पालन किया गया। नजूल ने बेदखली की कार्रवाई की है। दुकानदारों के सहूलियत के लिए फूल मंडी में खाली जगह दी गई है। जिससे वहां दुकानें शिफ्ट कर लें। ये दुकानें लीगल की श्रेणी में नहीं हैं।
Published on:
25 Feb 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
