
तीन पुलिया के पास रात करीब 8 बजे की घटना है। तीन पुलिया के पास से डॉक्टर जैन अपनी कार से निकल रहे थे, तभी मालीकुआं क्षेत्र निवासी अरुण यादव की बाइक से टक्कर हो गई। इससे उनकी कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात पर से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यादव ने फोन लगाकर अपने पुत्र रोहित को बुला लिया। डॉक्टर जैन का कहना है कि रोहित ने आते से ही उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में की है।
डॉक्टर जैन के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी कोतवाली थाने पहुंचे। कुछ ही देर में यहा भीड़ लग गई। इस बीच अभाविप व अन्य संगठन के पदाधिकारी व कुछ कार्यकर्ता भी कोतवाली थाने आए। बताया जाता है कि आरोपी रोहित पूर्व में संगठन से जुड़ा हुआ था। इसके लिए वे थाने आए थे।
- डॉक्टर जैन के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी रोहित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। रोहित का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी निकाला जा रहा है। - निरीक्षक प्रवीण आर्य, कोतवाली थाना प्रभारी।
Published on:
25 Feb 2026 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
