खंडवा

Video : नंद कुमार सिंह चौहान का विवादित बयान : राहुल गांधी इधर से आदमी डालेंगे, उधर से बाई निकालेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह ने दिया विवादित बयान
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2019, 2:46 PM IST
Loksabha election 2019:controversial statement of BJP Nand kumar singh
Loksabha election 2019:controversial statement of BJP Nand kumar singh

खंडवा. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के प्रत्याशी नंदकुमारसिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि एक एेसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने की सोच रहा है, जो एेसी मशीन की बात करता है, जिसमें से एक तरफ से आलू डालने पर दूसरी तरफ से सोना निकालने की बात होती है। ये व्यक्ति तो किसी दिन कह देगा कि इधर से आदमी डालूंगा और उधर से बाई (औरत) निकालूंगा। एक एेसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा या उसके हाथ में हम देश की कमान सौंपेंगे जो लोकतंत्र के मंदिर में आंख मारता है। हमें आंख मारने वाला नहीं, पाकिस्तान को आंख दिखाने वाले प्रधानमंत्री चाहिए। ये चुनाव नहीं, बल्कि वतन का धर्मयुद्ध है। सब अपनी आहुति दें और बूथ की चिंता करें। उन्होंने कहा कि वे 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह आएंगे। इस मौके पर नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मैं अरुण यादव की उस चुनौती को स्वीकार करता हूं, जिसमें उन्होंने 5 बनाम 25 साल के कामों पर चर्चा का जिक्र किया है। मैं सामना करने को तैयार हूं, क्योंकि हमारे पास गिनाने के लिए इतने काम हैं कि समय कम पड़ जाएगा।
...और पहनाए जूते
भाजपा के आइटी सेल प्रभारी भरत पटेल ने विधानसभा चुनाव में संकल्प लेकर जूते-चप्पल का त्याग किया था कि जीत मिलने पर ही फिर पहनूंगा। अब कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद व विधायक ने जूते पहनाए।

Updated on:
22 Apr 2019, 2:46 PM IST
Published on: