खंडवा

लव जिहाद के ट्वीट से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

सालभर पुरानी घटना को बताया लव जिहाद, पुलिस ने किया खंडन
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2021, 10:21 AM IST
Feature image

खंडवा ञ्च पत्रिका. सालभर पुरानी घटना को सोशल मीडिया पर लव जिहाद की घटना बताने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने इसका खंडन करते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
दरअसल 6 सितंबर को ट्वीटर, यू ट्यूब व सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा था कि अर्पिता जैन धर्म परिवर्तन कर मुस्कान शाह बनी, रविवार रात को उसके शौहर वसीम ने आग लगाकर जला दिया। सीएसपी ललित गठरे ने बताया कि उक्त घटना की वास्तविकता ये है कि एक वर्ष पूर्व ये मामला हुआ था। 30 अगस्त 2020 को ये घटना हुई थी। अर्पिता का असली नाम कैलाशवती था, जिसे पति ने चरित्र शंका के चलते घासलेट डालकर जला दिया था। इस मामले में आरोपी वसीम पर धारा 307, 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया था तथा आरोपी वसीम वर्तमान में जिला जेल खंडवा में निरुद्ध है। मृतक कैलाशवती उर्फ अर्पिता जैन उर्फ मुस्कान शाह अपनी स्वेच्छा से आरोपी वसीम के साथ रहने के साक्ष्य मिले थे। इस मामले में पुलिस ने अपील की है कि किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर न फैलाई जाए।

Published on: