खंडवा

LPG : शादी कार्ड दिखाओ सिलेंडर ले जाओ का कथित आदेश थोथा, एक भी नहीं हुई डिलिवरी

युद्ध विराम और फिर शुरु हो गया। लेकिन एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत दूर नहीं हो रही है। सरकार का ‘ शादी कार्ड दिखाओ सिलेंडर ले जाओ ’ का कथित आदेश अभी तक थोथा साबित हुआ है। पंद्रह दिन बीतने के बाद भी गैस एजेंसियों के पास आदेश नहीं पहुंचा। वैवाहिक कार्यक्रमों से लेकर अन्य पार्टियों में भोजन, नाश्ता की व्यवस्था को लेकर परेशान है। यही नहीं बाजार में चाय, नाश्ता और भोजन भी मंहगा हो गया है।

2 min read
May 06, 2026
पत्रिका एआई, प्रतीकात्मक चित्र

युद्ध विराम और फिर शुरु हो गया। लेकिन एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत दूर नहीं हो रही है। सरकार का ‘ शादी कार्ड दिखाओ सिलेंडर ले जाओ ’ का कथित आदेश अभी तक थोथा साबित हुआ है। पंद्रह दिन बीतने के बाद भी गैस एजेंसियों के पास आदेश नहीं पहुंचा। वैवाहिक कार्यक्रमों से लेकर अन्य पार्टियों में भोजन, नाश्ता की व्यवस्था को लेकर परेशान है। यही नहीं बाजार में चाय, नाश्ता और भोजन भी मंहगा हो गया है।

एजेंसियों से एक भी सिलेंडरों की नहीं हुई डिलिवरी

अक्षय तृतीया से अब तक एक हजार से अधिक शादियां और पार्टियां हुईं। जिसमें लकडिय़ों के चूल्हे और रिश्तेदारों के सहयोग से मेहमानों को भोजन का इंतजाम कराया गया। हालांकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में अक्षय तृतीया के दिन सिलेंडर के चूल्हे से ढाई हजार लोगों को भोजन कराने का दावा है।

शासकीय आयोजनों में पहुंच रहे सिलेंडर

शादी कार्ड दिखाओ सिलेंडर ले जाओ के आदेश और शासकीय आयोजनों में पहुंच रहे सिलेंडर को लेकर जिम्मेदार भी मौन हैं। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि इस तरह का अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। और न ही एक भी सिलेंडर की डिलिवरी की गई है।

तीन हजार सिलेंडरों की प्रतिदिन हो रही बुकिंग

घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रतिदिन एवरेज तीन हजार की बुकिंग हो रही है। तीन से चार दिन की वेटिंग बनी हुई है। 9 से 12 हजार ग्राहकों के घरों में 2 से 3 दिन डिलिवरी लेट से पहुंच रही है। अधिकारियों दावा है कि स्थिति सामान्य है। कंपनियों और एजेंसियों के स्तर पर डिमांड को लेकर भी स्थित ठीक है।

शादी-ब्याह में रिश्तेदारों के सहयोग के बाद भी हो रही परेशानी

वैवाहिक कार्यक्रमों में अधिकतर परिवारों ने रिश्तेदारों से घरेलू सिलेंडर का जुगाड़ किया। इस बीच कुछ एजेंसियों ने लंबे समय से उपयोग नहीं हो रहे उज्ज्वला आदि के सिलेंडरों की डिलिवरी की है। दो मई को नवीन मंडी क्षेत्र में स्थित विवाह घर में शादी थी, जिसमें सिलेंडर कम हो गए। अचानक लकडिय़ों के चूल्हे पर भोजन पकाना पड़ा। परिवार के लोगों के अनुसार शादी दिखाओ सिलेंडर ले जाओ के तहत एजेंसी संचालक के पास गए तो यह कहते हुए मना कर दिया कि इस तरह का कोई आदेश हमारे पास नहीं आया है।

एजेंसी संचालक बोले, अभी तक कोई आदेश नहीं

-शहर में गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि शादी कार्ड दिखाओ सिलेंडर ले जाओ जैसा कोई आदेश अभी तक नहीं मिला है। और न ही मेरे स्तर पर अभी तक एक भी सिलेंडर की डिलिवरी नहीं की गई है।

इनका कहना : दिनेश सावले, डिप्टी कलेक्टर

इस तरह का कोई आदेश हमारे कार्यालय से जारी नहीं हुआ है और न ही कोई आदेश मिला है। घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की स्थित सामान्य है। रुटीन में प्रतिदिन एवरेज तीन हजार की बुकिंग का रेशियो है। प्रॉपर मॉनीटरिंग की जा रही है।

Updated on:
06 May 2026 12:08 pm
Published on:
06 May 2026 12:07 pm
Also Read
View All