खंडवा

मौसम@ 40 डिग्री : कुत्तों का बदला बिहेवियर, 60 दिन में 760 लोगों को बनाया शिकार

मार्च, अप्रेल में टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही कुत्तों का बिहेवियर तेजी से बदला है। इसका असर मार्च-अप्रेल में 760 लोग डॉग बाइट के शिकार हुए। गर्मी में बेहाल कुत्ते खूंखार हो गए हैं। हर माह 300-350 लोग शिकार हो रहे हैं। जनवरी-2025 से लेकर अप्रेल-2026 तक 5312 लोग शिकार हुए।

2 min read
May 07, 2026
खंडवा : गर्मी बढ़ने से कुत्तों का बिहेवियर बदल गया है, एआई फोटो

मार्च, अप्रेल में टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही कुत्तों का बिहेवियर तेजी से बदला है। इसका असर मार्च-अप्रेल में 760 लोग डॉग बाइट के शिकार हुए। गर्मी में बेहाल कुत्ते खूंखार हो गए हैं। हर माह 300-350 लोग शिकार हो रहे हैं। जनवरी-2025 से लेकर अप्रेल-2026 तक 5312 लोग शिकार हुए।

मार्च-अप्रेल में 760 लोग डॉग बाइट के शिकार

अस्पताल रिपोर्ट के अनुसार मार्च और अप्रेल माह में 760 लोग डॉग बाइट के शिकार हुए। बीते दो दिन के भीतर भी कुत्तों ने 15 से अधिक लोगों पर हमला कर दिया। बुधवार को दोपहर शहर में पांच लोगों को कुत्तों ने नोक खाया। इसके अलावा कुत्तों के दौडऩे से कइयों के शरीर में खरोंच भी आई है। अस्पताल में दोपहर दो बजे तक 26 लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। इसमें नए व पुराने दोनों शामिल हैं।

21 लाख का खुला नया टेंडर, कार्य आदेश जारी नहीं

निगम का एनिमल बर्थ नियंत्रण सेंटर ( एबीसी ) चार माह से एक्टेंशन पर था। दिसंबर में टेंडर खत्म होने के बाद अप्रेल में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई। इस बार 21 लाख का टेंडर खुला है। लेकिन अभी तक कार्य आदेश जारी नहीं हुआ है। बीते साल दिसंबर-25 तक 18 लाख रुपए का टेंडर हुआ था। तिथि खत्म होने के बाद एक्सटेंशन पर व्यवस्था संचालित हो रही है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभी कार्य आदेश जारी नहीं हुआ है।

757 कुत्तों का वैक्सीनेशन, जागरूक करना भूले

शहर के 50 वार्डों के बीच निगम ने विशेष अभियान के दौरान 15 शिविर लगाए। जिसमें 757 कुत्तों का किया वैक्सीनेशन किया गया है। लेकिन, मोहल्लों में कुत्तों से बचाव को लेकर जागररूकता कार्यक्रम कागजों से बाहर नहीं निकला। नियंत्रण केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि बधियाकरण का कार्यक्रम जारी है। अब तक आठ हजार कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। अब नए टेंडर के तहत जल्द ही विशेष अभियान चलेगा।

एक्सपर्ट व्यू :

डॉ हेमंत शाह, पशु चिकित्सा, उप संचालक

गर्मियों में कुत्तों से छेडख़ानी करने पर अधिक हमलावर हो जाते हैं। इस समय शाम व सुबह बचकर रहना होगा। अधिक गर्मी के कारण कुत्ते बेहाल रहते हैं। शाम व सुबह सोने का समय होता है। दूसरे मोहल्ले में कुत्तों के पहुंचने पर पहचान के लोग नहीं दिखते तो बिहेवियर बदल जाता है।

फैक्ट फाइल

जनवरी 2025 से 31 अप्रेल 26 तक

वर्ष-2025 डॉग बाइट

जनवरी- 448

फरवरी 360

मार्च 375

अप्रेल 380

मई 367

जून 410

जुलाई 397

अगस्त 310

सितंबर 380

अक्टूबर 296

नवंबर 369

दिसंबर 375

(2026)

जनवरी 402

फरवरी 390

मार्च 382

अप्रेल 378

अब तक कुल 5312

-----------------------------

इनका कहना : एसआर सिटोले, उपायुक्त, नगर निगम

एबीसी केंद्र में बधियाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। अप्रेल में नए सिरे से टेंडर किया गया है। कुत्तों के लिए डॉग फीडिंग पाइंट भी तय किए गए हैं। हिंसक कुत्तों को पकडऩे के लिए टीम कार्य कर रही है।

Published on:
07 May 2026 11:45 am
Also Read
View All