खंडवा

नशा मुक्त भारत अभियान : साइकिल रैली…नशा मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ’ नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान ’ निर्धारित की गई है। इसी क्रम में भुसावल मंडल द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

2 min read
Jun 23, 2026
Central Railway Bhusaval Railway Manager
खंडवा : मध्य रेलवे के भुसावल रेल मंडल में रेल प्रबंधक ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली निकाल कर नशा मुक्त समाज का दिया संदेश

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ’ नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान ’ निर्धारित की गई है। इसी क्रम में भुसावल मंडल द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

रेल प्रबंधक ने नशा मुक्त के लिए किया प्रेरित

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भुसावल में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डीआरएम कार्यालय से प्रारंभ होकर आयुध निर्माणी ( ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ) तक गई। रैली डीआरएम कार्यालय लौटकर सभा के रूप में तब्दील हुई। रैली में मंडल रेल प्रबंधक पुनीत अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

हस्ताक्षर अभियान के तहत दिया संदेश

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भुसावल में ‘नशा मुक्त भारत ’ हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में मंडल रेल प्रबंधक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन सामूहिक नशा मुक्ति शपथ लेकर मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

विभिन्न गतिविधियों के जरिए करेंगे जागरूक

भुसावल मंडल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, प्रचार अभियान एवं सामाजिक सहभागिता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रयासों के माध्यम से समाज को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जागरूक भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Published on:
23 Jun 2026 12:20 pm