खंडवा

भाजपा नेता ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, 10 किमी दूर PUBG खेल रहे युवकों ने बचाई जान

MP News: मध्यप्रदेश के खंडवा में भाजपा नेता की जान पबजी खेल रहे युवकों ने बचाई।

less than 1 minute read
Sep 01, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले के भाजपा नेता ने 31 अगस्त की रात को खंडवा के मोरटक्का पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह 10 किलोमीटर तक बहते मदद की गुहार लगाते रहे। इसी दौरान मोबाइल पर पबजी खेल रहे लड़कों ने उन्हें बाहर निकाला।

मोबाइल स्विच ऑफ किया

पोपेंदर सिंह बग्गा देवास के कांटाफोड थाना क्षेत्र के ग्राम के लोहारदा के निवासी है। वह इंदौर में निवासरत हैं। रविवार को उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ किया और स्कूटी लेकर ओंकारेश्वर के लिए निकल गए। देर शाम तक ओंकारेश्वर घूमने के बाद रात 8 बजे करीब मोरटक्का पहुंचे। यहां पर निजी होटल में स्कूट खड़ी की और पैदल की पुल के पास पहुंच गए। इसके बाद चप्पल वहीं छोड़कर नदी में कूद गए। इसके बाद 10 किलोमीटर दूर आली गांव में पबजी खेल रहे युवकों की नजर पड़ी तो उन्होंने जान बचाई।

पुलिस को बताया फिसल गया पैर

भाजपा नेता पोपेंदर सिंह बग्गा ने पुलिस को बताया कि वह पुल पर गए और उनका पैर फिसल गया। जिससे वह नर्मदा नदी में गिर गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें इंदौर से आए बेटे को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, पोपेंदर सिंह बग्गा की उम्र 60 वर्ष है। वह देवास भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही बड़े शराब कारोबारी भी हैं।

Updated on:
01 Sept 2025 01:49 pm
Published on:
01 Sept 2025 01:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर