खंडवा

मंदिर पहुंचकर शिफा से शान्वी बनी मुस्लिम युवती, राहुल के साथ लिए सात फेरे…

mp news: शिफा उर्फ शान्वी ने बताया कि उसे बचपन से ही सपने में देवी देवता आकर आशीर्वाद देते थे..इसलिए उसका मन सनातन धर्म में ही था..।

2 min read
Jul 31, 2025
muslim girl converts to hindu shifa became shanvi (source-patrika)

mp news: मध्यप्रदेश के खंडवा में महादेवगढ़ मंदिर में छतरपुर की रहने वाले मुस्लिम समाज की शिफा राइन ने राहुल वर्मा से शादी की। श्रावण मास में शिफा ने राहुल से शादी करने के साथ ही अपना नाम भी बदल लिया। उसका नाम शान्वी वर्मा रखा गया। छतरपुर से शिफा राइन और राहुल वर्मा महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे। यहां शिफा ने राहुल के साथ विवाह करने की मंशा जाहिर की।

विवाह कर शिफा से बनी शान्वी

महादेवगढ़ मंदिर के पंडित अश्विन खेड़े ने मंत्र उच्चारण करके शिफा और राहुल का विवाह कराया। विवाह पश्चात महादेवगढ़ प्रमुख अशोक पालीवाल से दंपति ने आशीर्वाद लिया। सिरपुर निवासी कृष्णा पटेल ने शान्वी का कन्यादान किया और श्री रामचरित्र मानस दोनों को भेंट की है। इस अवसर पर मंदिर में महिलाओं ने मंगल में गीत और भोलेनाथ के भजन गाए। विवाह बाद नव दंपति ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर आरती की। इसके बाद भारत माता की आरती भी की।

'सपने में आते थे देवी-देवता'

शिफा उर्फ शान्वी ने बताया गया कि उसे बचपन से ही देवी देवता स्वप्न में जाकर आशीर्वाद देते रहते थे। इसलिए उसका मन सनातन धर्म में ही था। सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। मां सीता, मां दुर्गा और मां पार्वती के रूप में नारी पूजी जाती है। इसलिए मैंने हिंदू धर्म अपनाते हुए शान्वी बन कर राहुल से महादेवगढ़ मंदिर पर आकर विवाह किया। महादेवगढ़ का काफी नाम सुन रखा था इसीलिए संकल्प लिया था कि विवाह यहां आकर ही करूंगी। मेरी इच्छा भोलेनाथ ने पूरी की है।

ये भी पढ़ें

दुल्हन के ‘अल्लाह कसम’ बोलते ही सामने आई उसकी सच्चाई…

Published on:
31 Jul 2025 06:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर