खंडवा

नगर निगम : 50 वार्डों में विकास के लिए खोले 90 टेंडर, नवरात्रि में होंगे भूमि पूजन

नगर निगम के पचास वार्डों में विकास कार्यों के लिए 90 टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसमें छोटे से बड़े कार्य शामिल हैं। 24 टेंडरों की प्रक्रिया रनिंग में है। सात करोड़ रुपए की लागत से कार्य होंगे।

less than 1 minute read
Sep 09, 2025
नगर निगम में टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते निगम कर्मचारी।

बारिश बाद वार्डों में दो करोड़ से खराब मार्गों के होंगे मरम्म्त, 7 करोड़ से नए विकास कार्यों की रखी जाए नींव

विकास कार्यों के लिए 90 टेंडर जारी कर दिए

नगर निगम के पचास वार्डों में विकास कार्यों के लिए 90 टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसमें छोटे से बड़े कार्य शामिल हैं। 24 टेंडरों की प्रक्रिया रनिंग में है। सात करोड़ रुपए की लागत से कार्य होंगे। सोमवार को निगम कर्मचारियों ने टेंडर खुलने के बाद आगे की प्रक्रिया को लेकर माथापच्ची में जुटे रहे। प्रत्येक वार्ड के इंजीनियर्स ने टेंडर खुलने के बाद कार्य आदेश जारी करने की तैयारी में जुटे रहे। सबकुछ योजना के तहत हुआ तो नवरात्रि के दौरान नए कार्यों के भूमि पूजन किए जाएंगे।

दो करोड़ से मार्गों के होंगे मरम्मत

बारिश बाद शहर के वार्डों में खस्ताहाल मार्गों के मरम्मत की तैयारी है। इसके लिए दो करोड़ रुपए से अधिक लागत के टेंडर जारी किए गए हैं। निर्माण एजेंसी को कार्य आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सबकुछ योजना के तहत हुआ तो दिवाली के बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

नए टेंडर में ये कार्य शामिल

नए टेंडर में वार्डों में दो, पांच , दस और 15 लाख तक छोटे-छोटे कार्य शामिल किए गए हैं। इसमें डामर, सीसी रोड, लाइट, इलेक्ट्रिकल, हाई मास्ट, बगीचे की बाउंड्रीवाल, बगीचों का सौंदर्यीकरण आदि शामिल हैं।

वर्जन...टेंडर की कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुछ कार्यों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जो टेंडर खुल गए हैं। उनके कार्यों का भूमि पूजन नवरात्रि के समय प्रस्तावित है। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक कार्य शुरू हो जाएंगे।

राधेश्याम उपाध्याय, कार्य पालन यंत्री. नगर निगम

Published on:
09 Sept 2025 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर