
नगर निगम के 50 वार्डों में कहीं आबादी औसत से करीब तीन गुना है, तो कहीं एक तिहाई से भी कम। वार्ड परिसीमन और छह ग्राम पंचायतों की सीमावृद्धि का प्रस्ताव शहर के आगामी चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। शासन ने 31 अक्टूबर तक परिसीमन का प्रस्ताव मांगा है। अभी तक एमआईसी की बैठक नहीं हो सकी है।
शासन ने नगरीय क्षेत्र में आम निर्वाचन वर्ष-2027 को लेकर बड़ी तैयारी में जुटा है। इस बार आम चुनाव से पहले नगरीय क्षेत्र की सीमावृद्धि, वार्डों की संख्या, परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया के तहत पूरी तरह चुनावी क्षेत्र बदल जाएंगे। परिसीमन में शहर के बड़े और सबसे छोटे वार्डों की जनसंख्या को औसत आबादी के लिए टूट जाएंगे। नए सिरे से वार्डों का एरिया तैयार होगा।
शहर में औसत से अधिक आबादी वाले 18 वार्ड हैं। जबकि औसत से कम आबादी वाले 23 वार्ड और एवरेज आबादी वाले 9 वार्ड हैं। इन वार्डों के आस-पास के छोटे वार्डों की गलियों को जोडऩे की प्रक्रिया शुरू है। हालांकि फाइनल प्रस्ताव पर शासन मुहर की मुहर लगने नई व्यवस्था लागू होगी।
नगर निगम ने वर्ष-2011 की जनगणना के तहत नगर व वार्डों की सीमावृद्धि, वार्डों की संख्या, परिसीमन और आरक्षण की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। एमआईसी के सामने कार्य योजना रखी जाएगी। इसके बाद शासन को भेजा जाएगा। अभी एमआईसी की बैठक नहीं हुई। इससे प्रस्ताव पर फाइनल नहीं हुआ है। प्रस्ताव भेजने अभी आज और कल का समय बाकी है। हालांकि शासन ने प्रस्ताव कलेक्टर के माध्यम से 31 अक्टूबर तक मांगा है।
शहर की आबादी 2 लाख 738 है। 50 वार्डों के हिसाब से प्रति वार्ड औसत आबादी 4 हजार 14 होगी। औसत से 15 % कम लगभग 3 हजार 413 होती है। औसत से 15 % अधिक लगभग 4 हजार 617 होती है। उदाहरण के तौर पर कम को पूरा करने सीमावर्ती वार्ड की गलियों को जोड़ेंगे। अधिक वाले वार्ड में नया वार्ड बनाएं।
नगरीय क्षेत्र के सीमा से जुड़ी ग्राम पंचायत रोशनाई, भंडारिया, सुरगांव जोशी, रहिमापुर, छोटा बोरगांव और नहाल्दा का ब्लू प्रिंट तैयार है। छह माह पहले ही कार्य योजना तैयार कर ली गई है। निगम ने इन ग्रामों के सरंपच, सचिव और वार्ड सदस्यों के साथ बैठकें कर चुकी हैं।
जनगणना-2027 पूरी होने पर प्रत्येक वार्डों की जनसंख्या के आंकड़े बदल जाएंगे। इसको लेकर भी अभी परिसीमन के लिए असमंजस की स्थिति है।
सबकुछ योजना के तहत हुआ तो वार्डों के सीमावृद्धि पर नगरीय चुनाव में वार्डों के चुनावी क्षेत्र बदल जाएंगे। भावी दावेदारों को नए सिरे से वार्डों से नए क्षेत्र को साधना होगा। इसमें जातीय गणित भी बदल सकती है।
फैक्ट फाइल
औसत से अधिक आबादी वाले 18 वार्ड
वार्ड क्र- नाम ---जनसंख्या (2011)
36 हजरत खानशाहवली 10,974
04 नीलकंठेश्वर 7,379
03 सूरजकुंड 6,894
11 सरोजनी नायडू 6,967
29 पद्मकुंड 6,582
27 श्री दादाधूनी वाले 6,516
09 डॉ. अंबेडकर 6,278 50
आनंद नगर 6,050 49
नेताजी सुभाषचंद्र 5,787
32 संतोषी माता 5,641
35 महालक्ष्मी माता (मोघट) 5,519
05 किशोर कुमार गांगुली 5,316
महारानी लक्ष्मीबाई 5,224
08 साईं रामनगर 5,164
07 संत विनोबा भावे 5,105
48 लालबहादुर शास्त्री 4,928
28 संजय गांधी 4,818
0 2 रणजीत 4,749
औसत से कम आबादी वाले 23 वार्ड
12 महाराणा प्रताप (गंज बाजार) 2,836
13 सरदार भगत सिंह 2,522
15 गुरुनानक 1,855
16 राजेंद्र प्रसाद (कहारवाड़ी) 2,078
17 सरदार वल्लभ भाई पटेल 2,007
18 रामकृष्णगंज 1,687
19 राष्ट्रीय कवि रसखान (खड़कपुरा) 2,199
20 रामगंज 1,271
21 पं. दीनदयाल उपाध्याय 1,725
22 हाटकेश्वर 1,735
23 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी 2,326
24 कुंडलेश्वर 2,975
25 भवानीमाता 2,618
26 स्व. प्रेमचंद्र जैन (लकड़ बाजार) 2,994
31 स्वामी विवेकानंद (पड़ावा) 3,212
37 सिंधु सम्राट (पुरुषार्थी) 2,927
38 रवींद्रनाथ टैगोर 2,638
40 अमर शहीद अशफाक उल्ला खां 2,776
41 जाकिर हुसैन 3,262
42 हरीगंज 1,816
43 पं. रामनारायण उपाध्याय 2,404
44 जवाहर 3,065
45 अमर शहीद चंद्रशेखर 2,277
औसत आबादी के आसपास वाले 9 वार्ड
01 गणेशगंज 3,401
06 जयप्रकाश नारायण 4,099
10 संत रैदास 3,501
14 छत्रपति शिवाजी (घासपुरा) 3,680
30 भैरव तालाब 4,668
33 लोकमान्य तिलक 4,066
34 वीरांगना दुर्गावती (सिघाड़ तलाई) 4,172
46 महात्मा गांधी 3,543
47 रामेश्वर 4,512
शासन के पत्र के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगरीय क्षेत्र के सीमावृद्धि में आठ ग्राम पंचायतें प्रस्तावित हैं। कागजी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमआईसी की बैठक के बाद प्रस्ताव फाइनल होगा।