खंडवा

भाजपा की जीत के शोर के बीच कांग्रेस ने यहां से हासिल की जीत

बीजेपी की जीत के साथ कमल खिलने की खबरों के बीच कांग्रेस अपनी इस जीत पर जश्न मना सकती है।

2 min read
Jan 20, 2018
nagriya nikay chunav result  news badwani MP
nagriya nikay chunav result news badwani MP

खंडवा/बड़वानी. मप्र के बड़वानी जिले की नगर पालिका पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण चौहान ने भाजपा के प्रत्याशी प्रेमसिंग पटेल को अध्यक्ष पद पर मात दी है। उनकी ये जीत करीब ३ हजार वोट की बताई जा रही है। बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी प्रेमसिंग पटेल मतगणना पूरी होने से पहले हार मानते हुए मतगणना स्थल से रवाना हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं पर भितरघात का आरोप भी लगाया है। हालांकि रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है, वहां से मुहर लगने के बाद अधिकृत घोषणा होना शेष है, लेकिन प्राथमिक आधार पर जो जानकारी मिली है, उस हिसाब से नगर पालिका बड़वानी पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। 24 में से 13 पार्षद जीते, जबकि भाजपा को 11 वार्डों में ही जीत मिली। बता दें कि सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली मतगणना यहां दोपहर 12 बजे के बाद तब शुरू हो पाई जब यहां दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने हंगामा किया।


सेंधवा में बसंतीबाई निर्विरोध
सेंधवा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की बसंती बाई यादव निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुनी गई। रिटर्निंग अधिकारी शिवम वर्मा द्वारा जीत का प्रमाण-पत्र दिया गया।

बड़वानी जिले में ये बनी स्थिति
बड़वानी- कांग्रेस
सेंधवा- भाजपा
अंजड़- कांग्रेस
राजपुर- भाजपा
पलसूद- भाजपा
पानसेमल- भाजपा
खेतिया- कांग्रेस


1622 मतों से भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह बारे ने मारी बाजी
इधर, ओंकारेश्वर नगर परिषद बनने के बाद इस बार कांग्रेस को पछाड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी ने अपना कमल खिला दिया है। सुबह 9 बजे से नगर परिषद के हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही मतगणना में 10.30 बजे तक सभी चरणों के मतगणना पूरे हुए और अंतत: दौलत सिंह परिहार कांग्रेस प्रत्याशी को 1622 मतों से मात देते हुए अंतरसिंह बारे भाजपा प्रत्याशी ने अपनी जीत दर्ज की। वहीं, 15 वार्डों में 12 वार्ड में भाजपा तथा 3 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजेता रहे।


ओंकारेंश्वर में भाजपा के १२, कांग्रेस के 3 पार्षद जीते
वार्ड जीते-पार्टी हारे-पार्टी
01 राजेश ढाकसे भाजपा, जीवनसिंह कांग्रेस
02 राजेंद्र चौकसे भाजपा, कालूराम निर्दलीय
03 इंदु सज्जन कांग्रेस, गंगाबाई भाजपा
04 अजय मंडवार भाजपा, राकेश वर्मा कांग्रेस
05 मीराबाई भाजपा, छन्दई बाई कांग्रेस
06 चंपाबाई कांग्रेस, कलाबाई भाजपा
07 दिनेश वर्मा भाजपा, जितेंद्र कांग्रेस
08 मायाबाई भाजपा, भोलाराम निर्दलीय
09 उमाबाई भाजपा, महादेवी कांग्रेस
10 अरुणाबाई भाजपा, दुर्गाबाई कांग्रेस
11 प्रीति दीक्षित भाजपा, वंदना कांग्रेस
12 इंदिराबाई भाजपा, विमलाबाई कांग्रेस
13 बसंतीबाई कांग्रेस, मनीषा भाजपा
14 जुग्नू वर्मा भाजपा, सरदारसिंग कांग्रेस
15 गंगाराम पंचोली भाजपा, तुलसीराम कांग्रेस

Published on:
20 Jan 2018 03:15 pm