
जनजातीय कार्य विभाग के हॉस्टल-आश्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को के लिए राज्य शासन ने शिष्यवृत्ति राशि बढ़ा दी है। अब छात्रों 1720 व छात्राओं को 1,770 रुपए प्रतिमाह शिष्यवृत्ति लाभ मिलेगी। इससे हॉस्टल में उन्हें सुविधाएं मिलेंगी।
चालू शैक्षणिक सत्र-2026-27 में जनजातीय कार्य विभाग ने हॉस्टल और आश्रमों में अध्ययन करने वाले छात्रों की शिष्यवृत्ति राशि में वृद्धि का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश के अनुसार विभाग ने हॉस्टल और आश्रमों में रहने वाले छात्रों को 1720 रुपए और छात्राओं को 1,770 रुपए प्रतिमाह शिष्यवृत्ति मिलेगी। इससे पहले छात्रों के लिए 1590 और छात्राओं के लिए 1640 रुपए मिल रही थी।
राज्य शासन ने वृद्धि का निर्णय लिया गया है। एक जुलाई से नए आदेश के तहत शिष्य वृत्ति राशि जारी होगी। जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह ने बताया कि राज्य शासन ने निर्णय लिया गया है कि अनुसूचित जनजाति के हॉस्टल और आश्रमों में रहने वाले छात्र छात्राओं की शिष्यवृत्ति की दरें प्रत्येक वर्ष मार्च के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित कर, जुलाई से नई दरें लागू की जाएगी।
जनजातीय कार्य विभाग में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने हॉस्टल व आश्रम स्तर पर आए आवेदनों का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी है। शाम तक 20 से अधिक हॉस्टलों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सहायक आयुक्त बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदनों का जिला स्तरीय कमेटी मूल्यांकन कर रही है। एक जुलाई से हॉस्टल व आश्रमों में शैक्षणिक कार्य शुरू होंगे।
चालू शैक्षणिक सत्र में एक जुलाई से जनजातीय कार्य विभाग के 125 हॉस्टल-आश्रमों में बच्चे आएंगे। सहायक आयुक्त बीबी सिंह ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी हॉस्टल व आश्रमों में एक जुलाई से बच्चे आएंगे। हॉस्टलों में साफ-सफाई के साथ ही मेस संचालन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।