
Omkareshwar Mandir in Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के विश्वप्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर (omkareshwar mandir) में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को दर्शन कराने के नाम पर खलेआम लूटा जा रहा है। शासन और प्रशासन की अनदेखी के कारण ये लूटपाट का धंधा और तेजी से हो रहा। मंदिर परिसर में भक्तों को वीआईपी दर्शन के नाम पर लूटा जा रहा है। इसकी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिर भी शासन-प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
जबकि कई बार श्रद्धालुओं द्वारा लूटपाट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, लेकिन अभी तक दर्शन के नाम पर मनमानी वसूली पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
बता दें कि, इन दिनों बाहर से श्रद्धालु बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे हैं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद हजारों की संख्या में लोग रोजाना ओंकारेश्वर मंदिर भी जा रहे हैं। मंदिर के अंदर गर्भगृह छोटा होने के कारण लंबी लाइनें लग जाती है। जिसकी आड़ में बिचौलिए श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर मनमानी पैसे लेते हैं।
बीते दिनों का मामला ठंडा पड़ा नहीं था कि रितिक नाम के युवक ने अभिषेक राठौर से दर्शन के नाम पर बारह सौ रुपए ले लिए। जिसके बाद अभिषेक की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रितिक के ऊपर अवैध रुप से पैसे लेने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।